अमेरिका: 24-25 फरवरी को भारत दौरे पर राष्ट्रपति ट्रंप, व्हाइट हाउस ने की पुष्टी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आने वाले 24 और 25 फरवरी को भारत दौरे पर रहेगें। इस दौरे में उनके साथ उनकी पत्नी मेलेनिया ट्रंप भी भारत आ रही हैं। अपना बता दें बतौर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ये भारत में पहला दौरा है।

वॉशिंगटन स्थित व्हाइट हाउस की ओर से ये जानकारी दी गई। व्हाइट हाउस की ओर से आधिकारिक रूप से राष्ट्रपति ट्रंप के भारत दौरे के बारे में बताया गया कि वो नई दिल्ली और अहमदाबाद जाएंगे। इस दौरे से माना जा रहा है कि भारत और अमेरिका के बीच संबंध और मजबूत होगें, साथ ही रणनीतिक साझेदारी को भी मजबूती मिलेगी। इससे पहले सितंबर 2019 में प्रधानमंत्री मोदी ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम के तहत अमेरिका के दौरे पर गए थे। जहां अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी ने एक साथ मंच साझा किया था। उस वक्त कार्यक्रम में 50 हजार भारतीय प्रवासियों ने हिस्सा लिया था। इससे पहले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओवामा भी अपने दोनो ही कार्यकाल में भारत आ चुके हैं। इससे पहले साल 2006 में जॉर्ज बुश और साल 2000 में बिल क्लिंटन भी भारत दौरे पर आए थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1