Bigg Boss 20: 24 घंटे भी नहीं टिक पाए नकुल ढुल? आधी रात ‘मिट्ठू डॉन’ ने किया ऐसा कांड, घर में मचा हड़कंप!

Bigg Boss 20 में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट नकुल ढुल की एंट्री के कुछ ही घंटों बाद बाहर होने की खबर सामने आ रही है। रविवार के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में सलमान खान ने टीवी एक्टर मनीष गोयल का स्वागत किया, जबकि नकुल ढुल ने भी शो में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली। घर में कदम रखते ही नकुल ने खुद को केमिस्ट्री टीचर बताया और घरवालों से अपना असली अंदाज दिखाने का वादा किया। हालांकि, उनका यही अंदाज उन पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। कथित तौर पर कुशल तंवर उर्फ गुल्लू के साथ हाथापाई के बाद नकुल ढुल, जिन्हें ‘मिट्ठू डॉन’ के नाम से भी जाना जाता है, के शो से बाहर होने की चर्चा है। अगर यह खबर सही साबित होती है, तो उनका बिग बॉस का सफर 24 घंटे पूरे होने से पहले ही खत्म हो सकता है।

क्या नकुल ढुल बिग बॉस 20 में आने के एक दिन बाद ही बाहर हो गए?
बिग बॉस से जुड़ी खबरें साझा करने वाले सोशल मीडिया पेज ‘BB Tak’ के मुताबिक, बीती रात बिग बॉस 20 के घर में नकुल ढुल और गुल्लू के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते यह बहस हाथापाई तक पहुंच गई। पोस्ट में दावा किया गया है कि नकुल ने गुल्लू पर हाथ उठाया, जिसके बाद उन्हें शो से बाहर कर दिया गया। इस तरह नकुल ढुल की एंट्री के 24 घंटे भी पूरे नहीं हुए और उनके एविक्शन की खबर सामने आ गई। हालांकि, शो के मेकर्स ने अभी तक नकुल के बाहर होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

नकुल और गुल्लू के बीच क्या हुआ?
‘BB Tak’ की पोस्ट के मुताबिक, नकुल ढुल और काजी के बीच बातचीत के दौरान विवाद की शुरुआत हुई। बताया जा रहा है कि काजी, स्काउट ओपी के बारे में बात कर रहे थे। इस पर नकुल ने उन्हें रोकते हुए कहा कि पीठ पीछे बात करने के बजाय स्काउट को सामने बुलाया जाए। इसके बाद नकुल, स्काउट ओपी को अपने साथ लेकर आए और दोनों ने काजी से इस बारे में सवाल किए। इसी बीच गुल्लू ने मामले को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन नकुल गुस्से में आ गए। देखते ही देखते बहस बढ़ गई और नकुल व गुल्लू के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। घर के अन्य सदस्यों ने बीच में आकर दोनों को अलग किया। पोस्ट में दावा किया गया है कि इस घटना के बाद बिग बॉस ने नकुल को घर से बाहर जाने का निर्देश दिया। हालांकि, इस पूरे मामले पर मेकर्स की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

कौन हैं नकुल ढुल?
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नकुल ढुल, जिन्हें ‘मिट्ठू डॉन’ के नाम से जाना जाता है, हरियाणा के रहने वाले कंटेंट क्रिएटर हैं। सोशल मीडिया पर उनके करीब 14 लाख फॉलोअर्स हैं। नकुल अपने मजेदार वीडियो, मीम्स और विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय रखने के अंदाज के लिए पहचाने जाते हैं। हालांकि, कुछ समय पहले वह अपने एक विवादित बयान को लेकर भी सुर्खियों में आए थे। वायरल वीडियो में नकुल महिलाओं के लिए ‘नीचा जेंडर’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते सुनाई दिए थे। उन्होंने कहा था कि वह ‘नीचे जेंडर’ के लोगों के साथ नहीं घूमते और खुद को ‘ऊंचे जेंडर’ का बताते हैं। उनका यह बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर काफी नाराजगी देखने को मिली थी। कई लोगों ने उनके बयान की आलोचना करते हुए महिलाओं के प्रति उनकी सोच पर सवाल उठाए थे।

सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स को गलत भाषा का इस्तेमाल न करने की चेतावनी दी
रविवार को प्रसारित हुए ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में बिग बॉस 20 के घर में कई दिलचस्प मोड़ देखने को मिले। होस्ट सलमान खान ने घरवालों की छोटी-छोटी गलतियों पर ध्यान दिलाया और सभी को गाली-गलौज से बचने की सख्त हिदायत दी। इस हफ्ते किसी भी कंटेस्टेंट को घर से बेघर नहीं किया गया, क्योंकि सभी के पास दो जीवन का मौका था। हालांकि, अमन गांधी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल, इस हफ्ते घर के आधे सदस्यों को नॉमिनेट किया गया था, जिसमें अमन को सबसे कम वोट मिले। इसके चलते उनका एक जीवन खत्म हो गया है। अब अगर आने वाले हफ्ते में अमन नॉमिनेट होते हैं और उन्हें फिर से सबसे कम वोट मिलते हैं, तो उनका बिग बॉस 20 का सफर समाप्त हो सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1