बिहार से इस वक्त की बड़ी खबर है। BPSC ने शिक्षक भर्ती परीक्षा- 4 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत 32,388 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। अभ्यर्थी 1 सितंबर से 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन भर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bihar.gov.in पर जाकर डिटेल देख सकते हैं।
किसके लिए कितनी भर्ती निकली?
वर्ग 1 से 5 तक के स्कूल टीचर के लिए- 3847 पद
वर्ग 6 से 8 तक के स्कूल टीचर के लिए- 8563 पद
वर्ग 9 से 10 तक के स्कूल टीचर के लिए- 3877 पद
वर्ग 11 से 12 तक के स्कूल टीचर के लिए- 16101 पद
कितना मिलेगा वेतन?
वर्ग 1 से 5 तक के स्कूल टीचर के लिए प्रारंभिक वेतन- 25 हजार प्रति माह एवं राज्य सरकार द्वारा निर्धारित अन्य भत्ते
वर्ग 6 से 8 तक के स्कूल टीचर के लिए प्रारंभिक वेतन- 28 हजार प्रति माह एवं राज्य सरकार द्वारा निर्धारित अन्य भत्ते
वर्ग 9 से 10 तक के स्कूल टीचर के लिए वेतनमान- मूल वेतन 31 हजार प्रति माह एवं अन्य देय भत्ते
वर्ग 11 से 12 तक के स्कूल टीचर के लिए वेतनमान- मूल वेतन 32 हजार प्रति माह एवं अन्य देय भत्ते
शिक्षक भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए क्या होनी चाहिए योग्यता?
1- भारत का नागरिक हो।
2- टीचर बनने के लिए राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद द्वारा समय-समय पर निर्धारित शैक्षणिक एवं प्रशैक्षणिक योग्यता रखता हो।
3- स्कूलों के वर्ग के हिसाब से CTET, BTET, STET पास हो।
4- जो कैंडिडेट साल 2026 में STET परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वह भी आवेदन कर सकेंगे।
5- ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bihar.qov.in पर विजिट करें।
हालांकि अभी परीक्षा तारीख घोषित नहीं की गई है। लेकिन कैंडेडेट्स एक सितंबर से 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bihar.qov.in देखें।
गौरतलब है कि BPSC द्वारा निकाले गए इस नोटिफिकेशन से पहले छात्रों ने ये चेतावनी थी कि अगर इस परीक्षा का नोटिफिकेशन 24 घंटे के भीतर नहीं निकाला जाता तो हम शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर उनके आवास का घेराव कर सकते हैं।
हाल ही में एक खबर ये भी आई थी कि NEET 2027 में भी सेंध की तैयारी! खतरनाक था बिहार में पकड़े गए ‘परीक्षा माफिया’ का प्लान।

