काजीरंगा में दर्दनाक हादसा: बस-ट्रक की भीषण टक्कर, 23 लोगों की मौत

असम के काजीरंगा नेशनल पार्क के पास शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-715 पर कोहोरा रेंज के तहत हाथीकुली टी एस्टेट के पास रंगाजन में हुआ, जहां एक यात्री मिनी बस की सामने से आ रहे कंटेनर ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोलाघाट के जिला आयुक्त बिस्वजीत फुकन ने बताया कि घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने आशंका जताई है कि हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

हादसे पर सीएम हिमंत ने जताया दुख
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने काजीरंगा हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा असम शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ा है। सीएम ने घायलों को जल्द और बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। वहीं, गोलाघाट के एसएसपी स्वप्ननील डेका ने बताया कि हादसे में अब तक कम से कम 23 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस और बचाव दल मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

मंत्री अतुल बोरा मौके पर पहुंचे
हादसे की जानकारी मिलते ही असम के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री और स्थानीय विधायक अतुल बोरा मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्यों का जायजा लिया। हादसे में घायल लोगों को कोहोरा मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए जोरहाट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया है।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
गोलाघाट एसएसपी स्वप्ननील डेका के मुताबिक, मिनी बस तेज रफ्तार में थी और काजीरंगा नेशनल पार्क के आसपास लागू स्पीड लिमिट का पालन नहीं कर रही थी। शुरुआती जांच में आशंका है कि तेज गति के चलते चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद वह सामने से आ रहे कंटेनर ट्रक से जा टकराई। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

सागर में कार ट्रक से टकराई, 4 की लोगों मौत
मध्य प्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। देवरी थाना क्षेत्र के गोपालपुरा के पास तेज रफ्तार ट्रक और SUV की आमने-सामने टक्कर में SUV सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग भैंसा गांव के रहने वाले थे और अमावस्या के मौके पर नर्मदा स्नान के लिए बर्मन जा रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि SUV पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें फंसे लोगों को निकालने के लिए वाहन को काटना पड़ा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1