worldwide coronavirus cases

अमेरिका के कुछ प्रांतों में फिर बढ़ा कोरोना, स्पेन में इमरजेंसी का ऐलान

अमेरिका में दूसरे दौर की Corona महामारी की मार बढ़ती जा रही है। देश के 50 प्रांतों में से 29 में इस खतरनाक वायरस का प्रकोप फिर बढ़ गया है। इन जगहों पर रोजाना रिकॉर्ड संख्या में नए मामले मिल रहे हैं। इससे देश के कुल मामलों में तेज उछाल आ गया है। अमेरिका में अब तक कुल 88 लाख से ज्यादा संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से करीब 2 लाख 30 हजार की मौत हुई है।

डाटा के अनुसार, अमेरिका में बीते 24 घंटे के दौरान 60 हजार से ज्यादा नए मामले पाए गए। इससे पहले शनिवार को करीब 80 हजार संक्रमित मिले थे। जबकि शुक्रवार को 84 हजार से ज्यादा पॉजिटिव केस पाए गए थे। इधर, मिशिगन, नार्थ कैरोलिना, पेंसिल्वेनिया, विस्कांसिन और ओहियो समेत 29 प्रांतों में इस माह संक्रमण में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

मध्य पश्चिमी प्रांतों में भी Corona का कहर बढ़ गया है। इस क्षेत्र के नार्थ डकोटा समेत कई प्रांतों के अस्पताल मरीजों से भर गए हैं। संक्रमण बढ़ने पर टेक्सास प्रांत के कई इलाकों में लोगों को घरों में ही रहने को कहा गया है। अमेरिका में नए मामलों में तेज उछाल ऐसे समय हो रहा है, जब देश में 3 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होना है। इस चुनाव में Corona महामारी बड़ा मुद्दा बन गया है।

ईरान में दोबारा फैली Corona महामारी का कहर पहले से भी ज्यादा घातक हो गया है। महामारी के चलते इस देश में हालात ऐसे हो गए हैं कि अस्पतालों में क्षमता से ज्यादा मरीज हो गए हैं। रोजाना रिकॉर्ड संख्या में नए रोगी पाए जा रहे हैं। इस पश्चिम एशियाई देश में 5 लाख 70 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले हैं और करीब 33 हजार की मौत हुई है।


चीन में बढ़ रहे बिना लक्षण वाले मरीज

चीन में बिना लक्षण वाले Corona मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि देश में रविवार को 161 बिना लक्षण वाले रोगी पाए गए। गत एक अप्रैल के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में बिना लक्षण वाले मामले मिले हैं। इनमें से ज्यादातर शिनजियांग प्रांत में पाए गए।

स्पेन में इमरजेंसी का एलान
दूसरे दौर की Corona महामारी की चपेट में आए स्पेन में इमरजेंसी का ऐलान कर दिया गया है। प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने रविवार को इमरजेंसी की घोषणा की। संक्रमण रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर रात के समय कफ्र्यू और प्रांतों के बीच आवाजाही पर रोक लगाने का भी ऐलान किया है। पेड्रो ने पत्रकारों से कहा, ‘हालात काफी गंभीर हो गए हैं। स्वास्थ्य के मोर्चे पर यह सबसे बड़ा संकट है।’ इस यूरोपीय देश में अब तक 11 लाख से ज्यादा मामले मिले हैं और 34 हजार से अधिक की जान गई है।

स्विटजरलैंड : संक्रमण रोकने के लिए बुधवार को नई पाबंदियों का ऐलान किया जाएगा। इस बीच, देश में 17 हजार 440 नए संक्रमित पाए गए।

पाकिस्तान : नए मामले फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं। अब तक 3 लाख 26 हजार मामले मिले हैं। सक्रिय मामले 10 हजार से ज्यादा हो गए हैं।
ऑस्ट्रेलिया : महामारी के केंद्र रहे विक्टोरिया प्रांत में गत चार माह बाद सोमवार को पहली बार Corona का कोई नया मामला नहीं पाया गया।

मेक्सिको : कोविड से करीब 89 हजार पीडि़तों की मौत हुई है। हालांकि विशेषज्ञों का अनुमान है कि इससे कहीं ज्यादा Corona रोगियों की जान गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1