Ranbir Kapoor Alia Bhatt wedding

आलिया के मंगलसूत्र और अंगूठी में क्या है खास, यहां पढ़े क्यों हो रही है खूब चर्चा

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की शादी, उनके आउट फिट्स और ज्वेलरी चर्चाओं में हैं। शादी की साड़ी और दुल्हन के रूप में उनकी सादगी लोगों को भा गई। 29 साल की उम्र में दुल्हन बन वह अब कपूर खानदान की बहू बन गई हैं। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया दोनों एक-दूसरे के साथ पिछले 5 सालों से रिलेशनशिप में थे। दोनों ने परिवार और कुछ दोस्तों की मौजूदगी में हाथ थाम एक-दूसरे को जीवनभर के लिए हमसफर चुना। आलिया के ब्राइडल लुक के बाद सबसे ज्यादा चर्चा उनके मंगलसूत्र और अंगूठी (Alia Bhatt Mangalsutra and wedding Ring) को लेकर हो रही है।

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने जो मंगलसूत्र पहना है, कहा जा रहा है उससे रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के लकी नंबर 8 से खास कनेक्शन है। वहीं, आलिया की अंगूठी भी काफी खास है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर ये क्या है?

आलिया के मंगलसूत्र का रणबीर के लकी नंबर से कनेक्शन
आलिया ने जो शादी की तस्वीरें शेयर की है, उन्हें बहुत जूम करने के बाद उनके गले में हार के साथ पतली गोल्ड चेन वाला मंगलसूत्र भी दिख रहा है, जिसमें एक मोती भी लगा है। मोती के अलावा मंगलसूत्र में इनफिनिटी का साइन दिख रहा है, जैसा उनके कलीरे में दिखा था। इसको सीधे देखेंगे को ये नंबर 8 नजर आएगा और रणबीर सिंह ही नहीं उनकी मां नीतू कपूर भी अपना लकी नंबर 8 मानती हैं और पापा ऋषि कपूर का लकी नंबर 8 ही था।
आलिया की शादी की अंगूठी
मंगलसूत्र के बाद अब बात करते हैं आलिया की शादी की अंगूठी की। अपनी शादी की कई तस्वीरों में आलिया अपनी स्टनिंग डायमंड वेडिंग रिंग फ्लॉन्ट करती हुई देखाई दे रही हैं। रिंग में कई सारे डायमंड जड़े हैं। सोशल मीडिया पर भी आलिया की वेडिंग रिंग के काफी चर्चे हो रहे हैं। आलिया की वेडिंग रिंग उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है।

कमाल का रहा वेडिंग आउटफिट
आलिया ने अपनी शादी के लिए लाल लहंगे के बजाय ऑफ व्हाइट कलर की ऑरगैंजा साड़ी को चुना। वहीं रणबीर कपूर को आलिया के आउफिट से मैचिंग कलर की शेरवानी, दुपट्टे के साथ सेहरा बांधे हुए देखा गया। दोनों अपने-अपने लुक में बेहद कमाल के दिखे।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1