Agneepath scheme

बिहार: अग्निपथ योजना को लेकर हंगामा, राबड़ी देवी ने कहा- सदन से लेकर सड़क तक लड़ेंगे लड़ाई

विधानसभा मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। विपक्ष के हंगामे के साथ सदन की कार्यवाही शुरू हुई। सदन में विपक्षी दलों ने अग्निपथ स्कीम (Agneepath scheme) के विरोध में जोरदार हंगामा किया। अग्निपथ स्कीम (Agneepath scheme) के विरोध को लेकर RJD ने कार्यस्थगन की मांग की। अग्निपथ के खिलाफ कांग्रेस विधायकों ने भी विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने कहा कि बीजेपी (BJP) ने अग्निपथ स्कीम (Agneepath scheme) लागू करके देश के युवाओं को अपमानित किया है। RJD की मांग पर विधानसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गयी है।

विधान परिषद में भी अग्निपथ स्कीम को लेकर विपक्ष का जोरदार हंगामा
विधानसभा के बाद विधान परिषद में भी अग्निपथ स्कीम (Agneepath scheme) को लेकर विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया। विधान परिषद की कार्यवाही जैसे ही दोपहर 12:00 बजे शुरू हुई। विपक्ष के सदस्यों ने अग्निपथ योजना पर कार्यस्थगन की सूचना सदन में दी। इसके बाद कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सदन में प्रश्नोत्तर काल चलाने की कोशिश की। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri Devi) के साथ विपक्षी दल के सदस्य उठकर खड़े हो गये। विपक्ष ने केंद्र सरकार की इस योजना को लेकर सदन में चर्चा की मांग की। खास बात यह रही कि आज विधान परिषद में राजद के सदस्यों की संख्या ज्यादा थी। स्थानीय निकाय कोटे से सदन में जीतकर पहुंचे सदस्यों और विधानसभा कोटे से पहुंचे नए सदस्यों की मौजूदगी में राजद ने अपनी ताकत का एहसास कराया। राजद लगातार इस मसले पर सदन में चर्चा की मांग करती रही।

राबड़ी देवी ने कहा- हमलोग सदन से सड़क तक लड़ेंगे लड़ाई
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri Devi) ने कहा कि अग्निपथ स्कीम (Agneepath scheme) को केंद्र सरकार वापस नहीं लेगी। यह हमे पता है। हम लोगों को क्यों गुमराह करेंगे? लोग बेवकूफ नहीं है। हम लोग सदन से लेकर सड़क तक इसके लिए लड़ाई लड़ेंगे। जिन छात्रों को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें छोड़ दिया जाए और जिन युवाओं पर FIR दर्ज की गयी है उसे सरकार वापस लें। राबड़ी आवास पर RJD विधायक दल की आज शम 6 बजे बैठक का आयोजन किया गया है। इस दौरान बैठक में मानसून सत्र (Monsoon Session) की रणनीति बनाने पर चर्चा की जाएगी।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1