कोरोना के बाद चीन में बाढ़ का क़हर, हजारों घर डूबे, लाखों बेघर

चीन में पहले CORONAVIRUS के संक्रमण से परेशान था अब वहां एक नई आफत आ गई है। CORONA से लाखों लोगों की मौत के बाद अब यहां लोग प्राकृतिक आपदा से परेशान है। दक्षिणी चीन में आई भारी बारिश, तूफान, बाढ़ और मिट्टी धंसने से लाखों लोगों को एक सुरक्षित स्थान पर जाना पड़ा है। हजारों घर डूब गए हैं। चीन की सरकार ने कहा कि दक्षिण और मध्य चीन में बाढ़ से एक दर्जन से अधिक लोगों मारे गए हैं।

गुआंगसी, झुआंग, यांगशुओ, हुनान, गुईझोउ, क्वांगतोंग, फूच्येन और चच्यांग में 1300 से ज्यादा घर बाढ़ और मिट्टी धंसने से गिर गए हैं। शुरुआती अनुमान के अनुसार 550 मिलियन डॉलर यानी 4161 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। ​​गुआंगसी के दक्षिणी क्षेत्र में बाढ़ ​से 6 से ज्यादा ​लोगों की मौत की खबर है, जबकि ​कई लोग लापता हैं। वहीं ​हुनान प्रांत के उत्तर में 7 ​लोगों के मरने की खबर है और कई ​अन्य ​लोग लापता हैं।

चीन के कुछ राज्यों में ​एक हफ्ते से लगातार ​भारी बारिश हो रही है। चीन के 8 राज्यों की 110 नदियों में पानी का स्तर ​खतरे के​ निशान से ऊपर पहुंच चुका है। इस कारण यहां बाढ़ आ गई है।चीन के हाल के वर्षों में सबसे खराब बाढ़ 1998 में आई थी। इस बाढ़ में 2,000 से ज्यादा लोग मारे गए थे. करीब 30 लाख घर बर्बाद हो गए थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1