grand alliance reached Election Commission

बिहार में सियासत गरमाई- महागठबंधन ने लगाया गड़बड़ी का आरोप

बिहार चुनाव के बाद मतगणना में राष्ट्रीय जन तांत्रिक गठबंधन को बढ़त मिलते ही बिहार की राजनीति गर्म हो गई है। महागठबंधन के घटक दलों ने राजग पर मतगणना में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल देर रात पटना में चुनाव आयोग के दफ्तर पहुंच गया है। राजद और कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने बिहार के मुख्यमंत्री Nitish kumar के धांधली को लेकर उन पर बड़ा आरोप लगाया है।

नीतीश के इशारे पर गिनती में हेरफेर का लगाया आरोप

चुनाव आयोग के पास शिकायत लेकर पहुंचे राजद और कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि Nitish kumar के इशारे पर कुछ अधिकारी मतों की गिनती में हेरफेर कर महागठबंधन के प्रत्याशियों को पीछे दिखा रहे हैं। राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने कहा कि लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास है। राजद के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने कहा कि मतगणना में मामूली अंतर से आगे चल रहे महागठबंधन के प्रत्याशियों को आखिरी वक्त पर पीछे दिखा दिया गया। ऐसे एक दर्जन से ज्यादा सीटें हैं, जिनपर रिटर्निंग अफसर पर दबाव डालकर जीते हुए प्रत्याशी को हरा दिया गया है। आयोग को इसपर संज्ञान लेना चाहिए।


वहीं उप चुनाव आयुक्त चंद्र भूषण कुमार ने कहा कि मतगणना कुछ चरणों में शेष है। जैसे-जैस चुनाव के नतीजे आते रहेंगे, आप तक जानकारी पहुंचती रहेगी। उन्होंने कहा कि आयोग का आदेश है कि अगर जरूरत पड़ेगी तो हम मध्य रात्रि के आसपास अंतिम अपडेट लेकर दोबारा आएंगे।

राजद चुनाव परिणाम आने के साथ ट्वीट किया था, इसमें पार्टी ने 119 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। कहा था कि इस सूची में गिनती संपूर्ण होने के बाद महागठबंधन के उम्मीदवार जीत चुके हैं। रिटर्निंग ऑफ़िसर ने उन्हें जीत की बधाई दी लेकिन अब सर्टिफिकेट नहीं दे रहे हैं। कह रहे हैं कि आप हार गए हैं। ईसीआइ की वेबसाइट पर भी इन्हें जीता हुआ दिखाया गया। जनतंत्र में ऐसी लूट नहीं चलेगी। दूसरे ट्वीट में राजद ने लिखा कि मुंगेर विधानसभा से जबरदस्ती राजद उम्मीदवार के पोस्टल बैलेट को रद्द किया जा रहा है और 4 EVM की गणना ही नहीं की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1