2020 BIHAR ASSEMBLY ELECTION

सातवीं बार सीएम की शपथ लेने का रिकार्ड बनाएगें नीतीश!जानिए कब-कब बने मुख्यमंत्री

बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम NDA गठबंधन के पक्ष में आए हैं। NDA गठबंधन को 125 सीटों पर जीत मिली है, जो बहुमत के लिए जरूरी 122 सीटों से तीन अधिक है। BJP को 74 और JDU को तीन सीटों पर जीत मिली है। BJP पहले ही यह साफ कर चुकी है कि सीटें कम आएं नीतीश कुमार ही CM बनेंगे। नी‍तीश लगातार चौथी बार और कुल सातवीं बार बिहार के मुख्‍यमंत्री पद का कार्यभार संभालेंगे। वे राज्‍य के 37वें मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

नीतीश मुख्‍यमंत्री सातवीं बार शपथ लेंगे-

  • सबसे पहले वह 03 मार्च 2000 को मुख्यमंत्री बने थे लेकिन बहुमत के अभाव में 7 दिन में उनकी सरकार गिर गई।
  • 24 नवंबर 2005 में दूसरी बार उनकी ताजपोशी हुई।
  • 26 नवंबर 2010 में तीसरी बार मुख्यमंत्री बने।
  • 2014 में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया लेकिन 22 फरवरी 2015 को चौथी बार मुख्यमंत्री बने।
  • 20 नवंबर 2015 को पांचवी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
  • फिर RJD का साथ छोड़ा तो BJP के साथ 27 जुलाई 2017 को छठी बार ताजपोशी हुई।

NDA की इस जीत में BJP का अहम योगदान है मगर बीजेपी Nitish Kumar को ही फिर से मुख्‍यमंत्री पद देने के अपने फैसले पर पूरी तरह कायम है। BJP के प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने नतीजों से पहले आज फिर से दोहराया कि मुख्‍यमंत्री पद का चेहरा Nitish Kumar ही रहेंगे। पार्टी चाहे कितनी ही सीटों पर जीते, विधायक दल की बैठक में मुख्‍यमंत्री पद के लिए नीतीश के नाम पर ही मुहर लगेगी। उन्‍होंने प्रधानमंत्री द्वारा गरीबों के लिए किए गए कामों के लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्‍यवाद दिया और उन्‍हें इस जीत का श्रेय भी दिया।


बता दें कि चुनाव प्रचार के दौरान Nitish Kumar यह घोषणा कर चुके हैं कि यह उनका आखिरी चुनाव है। वे पहले ही राज्‍य के दूसरे सबसे लंबी अ‍वधि तक मुख्‍यमंत्री रहे हैं। नीतीश ने अलग अलग कार्यकालों में 14 वर्षों से भी अधिक समय तक राज्‍य के मुख्‍यमंत्री की कुर्सी संभाली है। ऐसा पहली बार है कि उन्‍होंने चुनाव से अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। हालांकि, तेजस्‍वी यादव ने इस चुनाव में सबसे ज्‍यादा रैलियां कीं मगर महागठबंधन अब भी बहुमत से दूर दिख रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1