डॉक्टर भाटी आत्महत्या मामले में AAP विधायक प्रकाश जारवाल सहयोगी कपिल नागर के साथ अरेस्ट

डॉक्टर राजेंद्र भाटी सुइसाइड मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक प्रकाश जारवाल और उनके सहयोगी कपिल नागर को गिरफ्तार कर लिया गया है। दक्षिणी दिल्ली के DCP अतुल ठाकुर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों को मामले से संबंधित पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले में पुष्प विहार थाने में दोनों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी।

इससे पहले दिल्ली पुलिस ने उन्हें 2 बार पूछताछ के लिए समन भेजा था, लेकिन उनमें से कोई एक बार भी पुलिस के सामने नहीं आए। तब पुलिस ने उनके खिलाफ गैर-जमानती वॉरंट जारी करवाया और आज उन्हें पुष्प विहार इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

ध्यान रहे कि डॉक्टर राजेंद्र भाटी ने बीते 18 अप्रैल को अपने घर में फांसी लगा ली थी। दिल्ली पुलिस को उनके आवास से एक सुइसाइड नोट मिला था जिसमें डॉक्टर भाटी ने AAP के देवली विधानसभा से विधायक प्रकाश जारवाल पर परेशान करने का आरोप लगाया गया था। डॉक्टर भाटी ने सुसाइड नोट में लिखा था कि जारवाल और नागर उन्हें लगातार धमकी दे रहे हैं जिनसे परेशान होकर वह अपनी जान दे रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1