10 JUNE 2022

आपका दिन मंगलमय हो, आज का राशिफल 13 नवंबर 2020

कृत्तिका नक्षत्र और उच्च राशि में चंद्रमा होने से 7 राशियों के लिए खास रहेगा दिन। बुधवार 13 नवंबर यानी आज चंद्रमा अपनी उच्च राशि में है। जिस पर मंगल की दृष्टि पड़ने से महालक्ष्मी योग बन रहा है। इसके साथ ही कृत्तिका नक्षत्र होने से सिद्धियोग भी बन रहा है। इन 2 शुभ योगों के प्रभाव से कुछ लोगों को धन लाभ और किस्मत का साथ मिलेगा। सोचे हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। ग्रह-नक्षत्रों की विशेष स्थिति का फायदा आज कई लोगों को मिलेगा। आज 12 में से 7 राशियों के लिए फायदे वाला दिन रहेगा वहीं अन्य अन्य 5 राशियों को संभलकर रहना होगा।

मेष राशि – Mesh Rashi 13 November 2020 , Aries Horoscope 13 November 2020
बीमारी आपकी उदासी की वजह हो सकती है।आपको परिवार में फिर से ख़ुशी का माहौल बनाने के लिए जल्द-से-जल्द इससे बाहर आने की ज़रूरत है। वित्तीय अनिश्चितता आपको मानसिक तनाव दे सकती है। आज आपको दूसरों की ज़रूरतों पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। हालाँकि बच्चों को ज़्यादा छूट देना आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। आप किसी बड़े व्यावसायिक लेन-देन को अंजाम दे सकते हैं और मनोरंजन से जुड़ी किसी परियोजना में कई लोगों का संयोजन कर सकते हैं। अपना समय और ऊर्जा दूसरों की मदद करने में लगाएँ, लेकिन ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है।

वृषभ राशि / वृष राशि – Vrishabha Rashi 13 November 2020 , Taurus Horoscope 13 November 2020
इस राशि वालों आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप दवाई या सौन्दर्य प्रसाधन उद्योग में निवेश करेंगे तो वो काफी फायदेमंद साबित होगा। अपनी सोच में सकारात्मक बदलाव जरुर लायें। आज किसी बात से जीवनसाथी पर गुस्सा आ सकता है। अपने इस रिएक्शन को कंट्रोल करें वरना बात बढ़ सकती है। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर को मिलता हुआ धनलाभ रूक सकता है। जीवन साथी को हरी ड्रेस गिफ्ट करें, आपके लिये फायदेमंद रहेगा।

मिथुन राशि – Mithun Rashi 13 November 2020 , Gemini Horoscope 13 November 2020
आज आप दूसरों के इमोशंस को पहचानें और उनके अनुसार चलेंगे तो आपको काफी आत्मसंतोष होगा। कभी कभार दूसरों की बात सुनने में कोई परहेज नहीं है। ऑफिस में टीमवर्क के जरिए ही आप किसी कठिन समस्या का हल निकालने में सफल हो पाएंगे। कोई भी कार्य या योजना जब तक पूर्ण न कर लें उसे सार्वजनिक ना करें। छात्रों को मनचाही सफलता के लिए अधिक संघर्ष करना पड़ेगा।

कर्क राशि – Kark Rashi 13 November 2020 , Cancer Horoscope 13 November 2020
डर आपकी ख़ुशी को बर्बाद कर सकता है। आपको समझना चाहिए कि यह आपके अपने ख़यालों और कल्पनाओं से पैदा हुआ है। डर सहजता को ख़त्म कर देता है। इसलिए इसे शुरुआत में ही कुचल दें, ताकि यह आपको कायर न बना सके। अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा, जो आपके दिन को ख़ुशनुमा बना देगा। आज के दिन आपको जो खाली समय मिलने वाला है, उसका भरपूर लाभ लें और अपने परिवार के साथ कुछ प्यार भरे पल गुज़ारें। अपने प्रिय के साथ ख़रीदारी करने जाते समय ज़्यादा आक्रामक व्यवहार न करें। आज आप एक ऐसी परियोजना पूरी कर राहत की सांस लेंगे, जिसे आपके बहुत पहले शुरू किया था।

सिंह राशि – Singh Rashi 13 November 2020 , Leo Horoscope 13 November 2020
इस राशि वालों आज किसी बात को लेकर मन में उलझन रहेगी। पिछले कुछ दिनों से अलग अलग दिशाओं में आपका मन उतार-चढ़ाव की स्थिति में है और निर्णय लेने में आप असमर्थ रहेंगे। इस राशि के छात्रों को आज किसी अनुभवी से करियर को लेकर अच्छी सलाह मिलेगी। आज आपको किसी ऐसे व्यक्ति के साथ संपर्क में आने की संभावना है जो आपके भविष्य के लिए बहुत प्रभावशाली साबित होगा। लवमेट आज एक दूसरे को गिफ्ट दे, प्यार बढ़ेगा।

कन्या राशि – Kanya Rashi 13 November 2020 , Virgo Horoscope 13 November 2020
आज आपके ऊपर ढेर सारी जिम्मेदारियां निभाने का दिन है। घर के सभी पुराने लटके हुए कामों को पूरा करने का मौका मिलेगा। दिन के दूसरे हिस्से में अपने प्रिय के साथ घूमने फिरने का प्लान बनाया जा सकता है। बिजनस में किसी तरह का जोखिम उठाने का काम करना फायदेमंद नहीं होगा। पैतृक संपत्ति मिलने के प्रबल योग हैं।

तुला राशि – Tula Rashi 13 November 2020 , Libra Horoscope 13 November 2020
आपकी जी-तोड़ मेहनत और परिवार का सहयोग इच्छित परिणाम देने में क़ामयाब रहेंगे। लेकिन तरक़्क़ी की रफ़्तार बरक़रार रखने के लिए मेहनत इसी तरह जारी रखें। अगर आप सूझ-बूझ से काम लें, तो आज अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। घरेलू काम थका देने वाला होगा और इसलिए मानसिक तनाव की वजह भी बन सकता है। विवादित मुद्दों को उठाने से बचें, अगर आप आज ‘डेट’ पर जा रहे हैं तो। नई चीज़ों को सीखने की आपकी ललक क़ाबिल-ए-तारीफ़ है। लम्बे वक़्त से लटकी हुई दिक़्क़तों को जल्द ही हल करने की ज़रूरत है और आप जानते हैं कि आपको कहीं-न-कहीं से शुरुआत करनी होगी- इसलिए सकारात्मक सोचें और आज से ही प्रयास शुरू करें।

वृश्चिक राशि – Varshik Rashi 13 November 2020 , Scorpio Horoscope 13 November 2020
इस राशि वालों आज ताज़ा फूल की तरह अपने व्यवहार में ताज़गी बनाए रखें। दोस्तों के साथ दिन हंसी-मजाक में बीतेगा। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएं। यह समय जीवन में आपको भरपूर आनन्द दिलायेगा। इस राशि के महिलाओं का अधिकांश समय ख़रीदारी में बीतेगा। संतान पक्ष से आज आपको खुशियां मिलने वाली है। स्वास्थ्य आज अच्छा रहने वाला है। आज शिवजी को जल अर्पित करें, आर्थिक लाभ मिलेगा।

धनु राशि – Dhanu Rashi 13 November 2020 , Sagittarius Horoscope 13 November 2020
आज आपको आपके कर्मक्षेत्र यानी ऑफिस में कुछ नए अधिकार दिए जा सकते हैं। किसी क्रिएटिव काम में आपकी रूचि बढ़ेगी। जरूरी सामान की खरीदारी में शाम का समय बीतेगा। घर में बड़े-बुजुर्गों से बहसबाजी में न उलझें तो अच्छा है उनकी राय भी सुन लें क्या पता कभी वक्त पड़ने पर काम जा जाएं। कला के माध्यम से आपकी ख्याति में विस्तार होगा, आपकी कार्यशैली की प्रसंशा होगी।

मकर राशि – Makar Rashi 13 November 2020 , Capricorn Horoscope 13 November 2020
दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। व्यक्तिगत मामलों को सुलझाते समय उदारता दिखाएँ, लेकिन अपनी ज़ुबान पर क़ाबू रखें ताकि उन्हें चोट न पहुँचे जो आपसे प्यार करते हैं और आपकी परवाह करते हैं। ज़िन्दगी की भाग-दौड़ में आप ख़ुद को ख़ुशनसीब पाएंगे, क्योंकि आपका हमदम वाक़ई सबसे बेहतरीन है। भागीदार आपकी योजनाओं और व्यावसायिक ख़यालों के प्रति उत्साही होंगे। जो भी आपसे मिले, उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें। बहुत कम लोग ही आपके इस आकर्षण का राज़ जान पाएंगे।

कुंभ राशि – Kumbh Rashi 13 November 2020 , Aquarius Horoscope 13 November 2020
इस राशि वालों आज अपने लक्ष्य के लिए गंभीरता से कोशिश करें, जिसका सुखद फल आपको जरुर मिलेगा। आप पहले से जिन योजना को लागू करने को सोच रहे थे आज उन्हें मूर्त रूप देने का समय आ गया। इस कारण आप बहुत व्यस्त रहेंगे। इस राशि के छात्रों को आज मैथ्य से जुड़ी समस्याओं को सॉल्व करने में थोड़ा टाइम लगेगा। लवमेट आज किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिये जायेंगे। पूजा- स्थल पर पांच लाल फूल रखनें से खुशियों का आगमन होगा।

मीन राशि – Meen Rashi 13 November 2020 , Pisces Horoscope 13 November 2020
आज आप अपने में मस्त रहेंगे। किसी भी विरोधी की आलोचना की तरफ बिल्कुल ध्यान न लगाएं। अपना काम करते रहें। सफलता एक दिन जरूर आपके कदम चूमेगी। आप अपने सोशल सर्कल में मेलजोल बढ़ाने में कामयाब हो जाएंगे। मान सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है। आपके द्वारा शुरू किए गए कार्यों से लाभ में वृद्धि होगी। पिता के आशीर्वाद से आपके सभी कार्य पूर्ण होंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1