JDU TENSION ENHANCED AFTER BREAKUP WITH BJP

बिहार की राजनीति में अगले 100 घंटे अहम, लालटेन को अंधेरे में जलाने की कोशिश जारी

भाजपा को छोड़ दें तो बाकी सभी पार्टियों में चुप्पी है। यहां तक भाजपा का सहयोगी जदयू भी चुप है। क्या राजनीतिक गलियारों की ये चुप्पी बिहार की राजनीति में आने वाले नए तूफान का संकेत है। सवाल यह है कि जब एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिल चुका है तो परेशानी कहां और कैसे खड़ी हो सकती है। बिहार में नीतीशे सरकार का जनादेश तो आ गया लेकिन सरकार के आकार पर मची रार से सियासी सस्पेंस अभी दूर नहीं हुआ है। अगले चार दिनों के अंदर इन पांच सवालों के जवाब राज्य की राजनीति को तय करेंगे। आइए समझते हैं-

1- नीतीश को CM पद किन शर्तों पर
अगले 100 घंटे के अंदर यह तय हो जाएगा कि अगर नीतीश कुमार सातवीं बार बिहार के CM के रूप में शपथ लेते हें तो वह इसके लिए पहले की तरह सहज रहेंगे या असहज। मतलब वह किन शर्तों पर इस पद को संभालेंगे। बीजेपी से इस पद के लिए अपनी पार्टी से नाम चुनने का ऑफर देने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि एनडीए की मीटिंग में तय होगा नेता का नाम और तब उसका औपचारिक ऐलान होगा। उन्होंने कहा कि NDA के निर्णय के अनुसार काम होगा। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को NDA घटक दलों की मीटिंग में कुछ तय हो सकता है। उन्होंने संकेत दे दिया कि वह अगर इसे स्वीकार करेंगे तो अपनी शर्तों पर।

2- मांझी और सहनी की मांग पर क्या होगा
नजदीकी संख्याबल से बने सरकार में दो सहयोगी दल- मुकेश सहनी की VIP और जीतन मांझी की हम पार्टी दोनों की मांगें बढ़ गई हैं। अब दोनों कैबिनेट में अपने लिए डिप्टी सीएम पद की मांग कर रहे हैं। मुकेश सहनी BJP कोटे से तो जीतन मांझी जेडीयू कोटे से चुनाव में उतरे थे। अब दोनों की मांगों को NDA कितना मानती है और इसपर इनकी प्रतिक्रिया क्या होती है उससे भी आगे की सियासी राह तय होगी।

243 सदस्यों की विधानसभा में NDA के 125 विधायक हैं। इनमें 8 इन दोनों दलों के हैं। बहुमत की संख्या 122 है। अगले 100 घंटे में दोनों की मांग पर क्या होगा, इसका भी पता चल जाएगा।

3- BJP से डिप्टी सीएम कौन बनेगा?
2005 से अगर नीतीश कुमार NDA के लगातार सीएम के चेहरे हैं तो सुशील मोदी बीजेपी की ओर से लगातार डिप्टी सीएम बन रहे हैं। BJP ने हमेशा से कहा था कि नीतीश कुमार ही NDA के CM चेहरे होंगे। लेकिन सुशील कुमार मोदी के बारे में ऐसा कभी नहीं कहा गया। सूत्रों के अनुसार BJP इस बार किसी नये चेहरे को डिप्टी सीएम बना सकती है। ऐसी भी चर्चा है कि इस बार एक की जगह दो डिप्टी सीएम बन सकते हैं। बीजेपी के डिप्टी सीएम की पसंद से भी आगे की राह तय हो सकती है। अगले 100 घंटे में इस पसंद से परदा हट जाएगा।

4- चिराग पर नीतीश वीटो का असर
चिराग पासवान पर नीतीश कुमार बेहद खफा हैं। गुरुवार को उन्होंने साफ संकेत दिया कि चिराग ने उनकी पार्टी को नुकसान पहुंचाया है और वह उन्हें जल्दी माफ करने वाले नहीं हैं। LJP के कारण JDU को हुए नुकसान के सवाल पर नीतीश कुमार गुरुवार को इतना तक कह दिया कि कहां क्या हुआ, अब बीजेपी को पता लगाना है।

अधिक सीट हारने के सवाल पर वह बोले कि एक-एक सीट का विश्लेषण हो रहा है। नीतीश कुमार ने माना कि कन्फ्यूजन फैलाने में कुछ लोगों को सफलता मिली। सूत्रों के अनुसार नीतीश कुमार का बीजेपी पर दबाव है कि अब चिराग को केंद्र से भी बाहर किया जाए। अगले 100 घंटे में नीतीश के दबाव का क्या असर हुआ, यह पता चल जाएगा।

5- क्या और भी हैं राहें?
वहीं अगले 100 घंटे के अंदर यह भी पता चल जाएगा कि क्या बिहार में अभी कहीं कोई और सियासी प्रयोग तो नहीं होने वाला है। विपक्षी गठबंधन की भी नजर NDA के अंदर हो रही गतिविधियों पर है। हालांकि दोनों खेमा एक-दूसरे से संपर्क में रहने की बात को सिरे से खारिज कर रहा है लेकिन उनके नेता यह बताना भी नहीं भूलते कि राजनीति संभावनाओं का खेल है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1