TamilNadu

तमिलनाडु में खत्म हुआ सस्पेंस! ‘विजय’ सरकार के लिए राज्यपाल की हरी झंडी, यहां जानिए कब होगा शपथग्रहण?

तमिलनाडु में नई सरकार के गठन को लेकर बना सस्पेंस खत्म होता दिख रहा है. टीवीके प्रमुख विजय के तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री बनने की ओर एक कदम और आगे बढ़ गए हैं. गुरुवार (7 मई) को उन्होंने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया. सूत्रों के मुताबिक, विजय ने राज्यपाल को भरोसा दिलाया कि उनके पास जरूरी समर्थन मौजूद है और शपथ ग्रहण के बाद वे विधानसभा में आसानी से बहुमत साबित कर देंगे.

राज्यपाल ने दिया सरकार बनाने का न्योता

न्यूज एजेंसी IANS के मुताबिक, उन्होंने राज्यपाल को उन दलों और विधायकों के समर्थन की जानकारी भी दी जो उनकी सरकार के पक्ष में हैं. बैठक के दौरान विजय ने सरकार को स्थिर बनाए रखने को लेकर भी भरोसा जताया. सूत्रों का कहना है कि राज्यपाल अर्लेकर विजय की प्रस्तुति और उनके दावों से संतुष्ट नजर आए। इसके बाद, उन्होंने विजय को औपचारिक रूप से सरकार बनाने का न्योता दे दिया.

कब हो सकता है विजय का शपथ ग्रहण समारोह?

राज्यपाल के इस फैसले के साथ ही तमिलनाडु में चल रही राजनीतिक अटकलों पर काफी हद तक विराम लग गया है. अब माना जा रहा है कि जल्द ही नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा. सूत्रों के अनुसार यह समारोह शुक्रवार या शनिवार को चेन्नई में हो सकता है. शपथ ग्रहण समारोह में टीवीके के वरिष्ठ नेता, सहयोगी दलों के प्रतिनिधि और देशभर के कई बड़े राजनीतिक नेताओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है.
इससे पहले बुधवार (6 मई) को विजय ने सरकार बनाने का दावा पेश करते हुए राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से लोक भवन में मुलाकात कर उनको समर्थन देने वाले टीवीके और कांग्रेस विधायकों की लिस्ट सौंपी थी. हालांकि तब राज्यपाल ने विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने और शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने के संबंध में कोई फैसला नहीं लिया था. इसी के चलते विजय का गुरुवार (7 मई) को होने वाला शपथग्रहण समारोह कैंसिल हो गया था.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1