Chaitra Navratri 2022

Chaitra Navratri 2022: चैत्र नवरात्रि में राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा

Chaitra Navratri 2022: आप सभी को पता है कि चैत्र नवरा​त्रि (Chaitra Navratri) 02 अप्रैल से शुरु हो रही है। इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरुपों की विधि विधान से पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं। मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए दुर्गा चालीसा, दुर्गा सप्तशती (Durga Saptashati) का पाठ और दुर्गा मंत्रों का जाप करते हैं। मां दुर्गा के पसंद का भोग लगाते हैं और उनके प्रिय फूल भी अर्पित करते हैं। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) के अवसर पर आप अपनी राशि के अनुसार मां दुर्गा के मंत्रों (Durga Mantra As Per Zodiac Signs) का जाप कर सकते हैं, इससे माता रानी प्रसन्न होंगी और आप पर उनकी कृपा बनी रहेगी।

राशि अनुसार मां दुर्गा के मंत्र
मेष: इस राशि के जातकों को नवरात्रि में ओम ह्रीं उमा देव्यै नम: या ओम ऐं सरस्वत्यै नम: या फिर ओम महायोगायै नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। कम से कम 108 बार या एक माला जप करें।

वृष: वृष राशि वालों को ओम क्रां क्रीं क्रूं कालिका देव्यै नम: या ओम कारक्यै नम: मंत्र का जाप करना चाहिए।

मिथुन: इस राशि के जातकों को पूरी नवरात्रि ओम दुं दुर्गायै नम: या फिर ओम घोराये नम: मंत्र का जाप एक माला करनी चाहिए।

कर्क: कर्क राशि के लोगों को ओम ललिता देव्यै नम: या ओम हस्त्नीयै नम: मंत्र का जाप 108 बार करना चाहिए। इससे मां दुर्गा प्रसन्न होंगी।

सिंह: चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) के समय में सिंह राशि के जातकों को ओम ऐं महासरस्वती देव्यै नम: या फिर ओम त्रिपुरांतकायै नम: मंत्र का जाप एक माला करनी चाहिए।

कन्या: कन्या राशि के लोगों को नवरात्रि में मां दुर्गा के मंत्र ओम शूल धारिणी देव्यै नम: या ओम विश्वरुपायै नम: का जाप करना चाहिए. मां दुर्गा आपका कल्याण करेंगी।

तुला: चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) में तुला राशि वालों को ओम ह्रीं महालक्ष्म्यै नम: या ओम रोद्रवेतायै नम: मंत्र का जाप कम से कम 108 बार करना चाहिए।

वृश्चिक: इस राशि के जातकों को नवरात्रि में मां दुर्गा के मंत्र ओम शक्तिरूपायै नम: या ओम क्लीं कामाख्यै नम: का जाप एक माला प्रतिदिन करना चाहिए।

धनु: धनु राशि वाले लोगों को मां दुर्गा के ओम ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे या फिर ओम गजाननाय नम: मंत्र का जाप एक माला करनी चाहिए।

मकर: इस राशि के जातकों को चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) के समय में ओम पां पार्वती देव्यै नम: या ओम सिंहमुख्यै नम: मंत्र का जाप करना चाहिए. आप पर मां दुर्गा की कृपा होगी।

कुंभ: मकर के समान ही इस राशि के भी स्वामी ग्रह शनि हैं। इसलिए कुंभ राशि वालों को भी ओम पां पार्वती देव्यै नम: मंत्र का जाप करना चाहिए।

मीन: चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) में मीन राशि के जातकों को मां दुर्गा के मंत्र ओम श्रीं ह्रीं श्रीं दुर्गा देव्यै नम: का जाप 108 बार करना चाहिए।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1