अगर बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो 26 अगस्त 2026 की तारीख ध्यान में रखें। RBI के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, इस दिन देश के कई राज्यों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। इसलिए बैंक जाने से पहले अपने राज्य में छुट्टी है या नहीं, इसकी जानकारी जरूर जांच लें, ताकि आपको परेशानी न हो।
किन 14 राज्यों में बंद रहेंगे बैंक?
26 अगस्त को निम्नलिखित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बैंक शाखाओं में कामकाज ठप रहेगा:
1.उत्तर प्रदेश
2.नई दिल्ली
3.मध्य प्रदेश
4.उत्तराखंड
5.बिहार
6.छत्तीसगढ़
7 झारखंड
8 महाराष्ट्र
9.कर्नाटक
10.तमिलनाडु
11.तेलंगाना
12.केरल
13.मणिपुर
14.जम्मू-कश्मीर
26 अगस्त को क्यों बंद रहेंगे बैंक?
26 अगस्त को देश के कई हिस्सों में ईद-ए-मिलाद (बारावफात) का त्योहार मनाया जाएगा। वहीं, केरल में ओणम उत्सव के तहत थिरुवोणम का मुख्य पर्व है। इन त्योहारों के चलते कई जगहों पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा और बैंक शाखाएं भी बंद रह सकती हैं।
28 अगस्त को रक्षाबंधन की छुट्टी
28 अगस्त यानी शुक्रवार के दिन भी रक्षाबंधन के मौके पर कई राज्यों और शहरों में बैंक बंद रहेंगे। इनमें गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं। रक्षाबंधन के कारण संबंधित क्षेत्रों में बैंक शाखाओं का कामकाज प्रभावित रहेगा।
ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी जारी
बैंक की शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहक UPI, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और ATM के जरिए जरूरी लेन-देन कर सकेंगे। हालांकि, दस्तावेज जमा करने या शाखा से जुड़े कुछ कामों के लिए बैंक जाना जरूरी होता है। ऐसे में जरूरी काम को छुट्टी से पहले निपटा लेना बेहतर रहेगा।
लगातार छुट्टियों का रखें ध्यान
अगस्त के आखिरी हफ्ते में अलग-अलग राज्यों में त्योहारों और साप्ताहिक अवकाश के कारण बैंकिंग छुट्टियां पड़ रही हैं। ऐसे में बैंक जाने से पहले अपने राज्य और शहर की छुट्टी जरूर चेक करें। इससे बेवजह बैंक शाखा तक जाने की परेशानी से बचा जा सकता है।

