25 सितंबर 2020 Ka Rashifal

आपका दिन मंगलमय हो, आज का राशिफल 25 सितंबर 2020

शुक्रवार, 25 सितंबर 2020 को टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 7 राशियों के लिए समय अनुकूल और सकारात्मक परिणाम देने वाला रह सकता है। कुछ लोगों को वर्तमान समस्याओं का समाधान मिलने में मदद मिल सकती है। कुछ लोगों के लिए पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहने के संकेत हैं। वहीं, 5 राशियों के लिए समय संघर्ष और मुश्किलों से भरा हो सकता है। मेष राशि वालों के लिए दिन भविष्य के बारे में ज्यादा सोचने से बचने का, वृष राशि वालों के लिए निराशा और उत्साहहीनता से भरा दिन, मिथुन राशि वालों के लिए परिवार से मदद मिलने का संकेत।
🌹🌿🌹🌿🌹🌿🌹🌿🌹🌿🌹🌿🌹🌿🌹🌿🌹🌿
मेष – 7 OF CUPS-Four of Coins-The Chariot Three of Cups– Mesh Rashi 25September 2020, Aries Horoscope 24, 25 September 2020

दूर की योजना पर ज्यादा ध्यान ना दें। अभी आपको, आपके सामने जो समस्या है, उनका हल निकालना जरूरी है। आपका काम आखिरी वक्त तक नहीं होगा। ऐसा आपको भले ही महसूस हो रहा हो, आपको हार नहीं माननी है। आखिरी में कुछ ना कुछ रास्ता निकल सकता है। यदि परिवार से जुड़ी समस्या पैसों की वजह से है, तो आपको संयम बढ़ाने की आवश्यकता है।
करियर – पैसों का तनाव काम पर असर करेगा।
लव – आपके मन के डर को पार्टनर के साथ शेयर करें।
हेल्थ – तनाव की वजह से थकान महसूस होगी।
🌹🌿🌹🌿🌹🌿🌹🌿🌹
वृषभ – PAGE OF PENTACLES-Queen of Cups-The Tower Vrishabha Rashi 25 September 2020, Taurus Horoscope 25 September 2020

आपके शरीर में एसिडिटी जरूरत से ज्यादा होने के कारण आपको निराशा या किसी भी काम के लिए उत्साह ना होना महसूस हो रहा है। अपने जीवन शैली और विचारों को गंभीरता से परखें। जीवन शैली का असर काम पर होने के कारण आप जीवन से जुड़े सभी क्षेत्र में थोड़ी अधोगति का अनुभव ले रहे हैं। आपके आसपास सकारात्मक ऊर्जा होने के बावजूद भी आप अवसर को उचित न्याय नहीं दे रहे हैं। स्वास्थ्य की तरफ ध्यान दें।
करियर – आर्थिक व्यवहार में सफलता।
लव – पार्टनर के साथ संवाद ठीक रहेगा।
हेल्थ – नेचुरल मेडिसिंस से राहत मिलेगी।
🌹🌿🌹🌿🌹🌿🌹🌿🌹
मिथुन – 3 OF SWORDS-The Sun­-The High Priestess The Lovers– Mithun Rashi 25 September 2020, Gemini Horoscope 25 September 2020

हम चाहे जितना भी प्रयत्न क्यों ना करें, कुछ चीजें हमारे लिए नहीं बनी होती हैं, तो उन्हें पाना मुश्किल भी होता है। किसी चीज को पाना अपनी जिद है या केवल अपने अहम को संतुष्ट करने के लिए है, इस बात पर गौर करने की जरूरत है। अपनी जिद की वजह से दुःख का सामना करना पड़ेगा। परिवार से जुड़े रहे। आपको मानसिक धैर्य परिवार से प्राप्त होगा। खानपान पर विशेष ध्यान दें।
करियर – काम से जुड़ी बातों में मनचाही प्रगति नहीं होगी।
लव – रिलेशनशिप अगर बुरे दौर से गुजर रही है, तो अपनी बातों से और बात ना बिगाड़ें।
हेल्थ – दांत से जुड़ी तकलीफ रात में सता सकती है।
🌹🌿🌹🌿🌹🌿🌹🌿🌹
कर्क – THE MOON-The Chariot-Justice Wheel of Fortune– Kark Rashi 25 September 2020, Cancer Horoscope 25 September 2020

आपके लिए आपका स्वास्थ्य और पैसों से जुड़ी चिंता दोनों गंभीर विषय होंगे। आप जितनी गहराई से और नकारात्मक तरीके से परिस्थिति को देख रहे हैं, इतनी कठिन और गंभीर परिस्थिति नहीं होगी। अपने लक्ष्य को छोटे लक्ष्य में बांटें, मन का भार हल्का होगा। आप अपने कामों से आप परिस्थिति में बदलाव ला सकते हैं। इसलिए, चिंता से ज्यादा कर्म करने पर ध्यान दें। आपको मित्रों से सहायता मिल सकती है।
करियर – काम में आ रही कठिनाइयों से हार ना मानें।
लव – पार्टनर का सहयोग प्राप्त होगा।
हेल्थ – उष्णता से जुड़े विकार या यूरिनरी इनफेक्शन तकलीफ देगा।
🌹🌿🌹🌿🌹🌿🌹🌿🌹
सिंह – 5 OF COINS-Seven of Cups-Seven of Cups Three of Swords– Singh Rashi 25 September 2020, Leo Horoscope 25 September 2020

आप की लगन और निष्ठा दोनों आपके लिए आज फायदेमंद रहेंगे। अपनी लगन और मेहनत से प्रतिकूल परिस्थिति को भी आप अनुकूल परिस्थिति में बदल पाएंगे। परिवार में आप के प्रति आदर और गर्व और बढ़ेगा। सहकर्मियों के साथ भी आप अच्छे संबंध बनाने में कामयाब रहेंगे। घर या परिवार से जुड़ी बातें आपके मन के हिसाब से होगी। परिस्थिति में आया बदलाव आपका आगे का मार्ग आसान करा देगा।
करियर – काम की जगह आपका वर्चस्व होगा।
लव – पार्टनर्स से सख्ती से पेश न आएं।
हेल्थ – स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
🌹🌿🌹🌿🌹🌿🌹🌿🌹
कन्या – 4 of pentacles-Four of Swords-Four of Coins Ace of Swords– Kanya Rashi25 September 2020, Virgo Horoscope 25 September 2020

आपका आज का दिन आर्थिक बातों में व्यस्त रहेगा। भविष्य के लिए निर्णय आप अंमल में लाने की कोशिश करेंगे। किसी को उधार दिया पैसा वापस ना मिलने से क्लेश भी होगा। लेकिन आपका पैसा आपको मिलने वाला है। इसी लिए एक ही बात पर ज्यादा ध्यान ना दें। परिवार के लोग आपको लालची समझ सकते हैं लेकिन आपको यह बात अपने निर्णय से और योजना से भटका नहीं पाएगी।
करियर – व्यापारी और शेयर में निवेश करने वालों के लिए लाभदाई दिन होगा।
लव – पार्टनर्स में विचार विमर्श विमर्श से निर्णय होगा।
हेल्थ – पेट से जुड़ी तकलीफ बेचैनी करेगी।
🌹🌿🌹🌿🌹🌿🌹🌿🌹
तुला – PAGE OF WANDS-Three of Swords-The Sun Justice– Tula Rashi 25 September 2020, Libra Horoscope 25 September 2020

अपने उत्साह और शारीरिक ऊर्जा को बनाए रखने के लिए आपको कदम उठाना जरूरी है। जीवन में किस बात को अधिक महत्व देना है, यह भी आज आपको सोचना होगा। हर निर्णय में आप आत्म केंद्रित करके अमल नहीं कर सकते। अपने जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें। यदि अपने बच्चों के किसी व्यवहार से आपको ठेस पहुंच रही हो तो उनके प्रति अपना व्यवहार भी जांच लें। पारिवारिक समस्या का समाधान खुलकर की हुई चर्चा से होगा।
करियर – विदेश से जुड़ा कार्य धीरे-धीरे प्रगति की ओर बढ़ेगा। संयम रखें।
लव – पति-पत्नी में बच्चों को लेकर विवाद खड़ा हो सकता है।
हेल्थ – खांसी या गले की खराश तकलीफ देगी।
🌹🌿🌹🌿🌹🌿🌹🌿🌹
वृश्चिक – 6 OF PENTACLE-The Tower-Three of Swords The Sun – Varshik Rashi 25 September 2020 , Scorpio Horoscope 25 September 2020

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। हर परेशानी का समाधान प्राप्त होगा। यदि आपको कोई व्यक्ति मानसिक परेशानी दे रहा हो, तो आप किसी से मदद लें। परिवार में पिता या पति का पूरा सहयोग मिलेगा। धन का निवेश आपको तुरंत फायदा दिला सकता है। यदि प्रॉपर्टी के बारे में आपको कोई निर्णय लेना हो तो दिन फलदाई है। जिन लोगों को आर्थिक चिंता सता रही है, उनको कोई ना कोई मार्ग मिल जाएगा।
करियर – बैंक या मार्केटिंग के कर्मचारी अपना टारगेट पूरा करने में सफल रहेंगे।
लव – पति-पत्नी एक दूसरे का बोझ हल्का करने की कोशिश करें।
हेल्थ – पुरानी जख्मी या एलर्जी ठीक हो सकती है।
🌹🌿🌹🌿🌹🌿🌹🌿🌹
धनु – JUSTICE-Justice­-Eight of Cups- Page of Coins– Dhanu Rashi 25 September 2020 , Sagittarius Horoscope 25 September 2020

जीवन में हुई प्रगति आपको भविष्य की योजनाओं को लेकर निष्ठा और लगन बढ़ाने में सहायक होगी। आज आपके काम का भार हल्का होगा। सरकारी दस्तावेज से जुड़ा काम आगे बढ़ेगा। पैसों की आवक अचानक बढ़ेगी। वक्त का ध्यान रखना सीखे। आपको पारिवारिक जीवन और काम के बीच संतुलन लाना होगा। किसी भी कार्य से जुड़ी चिंता को अधिक महत्व ना दें।
करियर – अपने काम के बारे में आत्मविश्वास बढ़ेगा।
लव – पार्टनर द्वारा आपको काम से जुड़ी बातों में मदद मिलेगी।
हेल्थ – साइनस या श्वसन से जुड़ी बीमारी का ध्यान रखें।
🌹🌿🌹🌿🌹🌿🌹🌿🌹
मकर – THE DEVIL-Nine of Pentacles-The Fool – Makar Rashi -25 September 2020 , Capricorn Horoscope 25 September 2020

बेहतरीन जीवन शैली आपका लक्ष्य होगी। किसी और को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए अपनी जीवनशैली का झूठा दिखावा न करें। मित्र के पैसों से जुड़े प्रलोभन से दूर रहें। आज आपको अपनी मेहनत से कम से कम वक्त में ज्यादा फायदा मिलेगा। अपने काम के प्रति फोकस बनाए रखें। अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने की कोशिश करें। युवा अपने अधिकार और स्वतंत्रता का गलत फायदा ना उठाएं।
करियर – मेडिकल से जुड़े लोगों को अधिक मेहनत लेने की आवश्यकता है।
लव – पार्टनर्स में संबंध मधुर रहेंगे।
हेल्थ – पेट में जलन या पाचन में बिगाड़ हो सकता है।
🌹🌿🌹🌿🌹🌿🌹🌿🌹
कुंभ – THE TOWER-kumbh Rashi -September 2020, Capricorn 25- Horoscope 25 September 2020

आज आपके काम बनते बनते उसमें कुछ रुकावटें आएंगी। पैसों का निवेश थोड़ा नुकसान दिला सकता है। यदि प्रॉपर्टी बेचनी हो और मनचाहा ग्राहक या कीमत नहीं मिल रही है तो अपना निर्णय अभी ना ले। मित्र परिवार से जुड़ी खबर नाराजगी बढ़ा सकती है। अपने दिए हुए वचन का पालन करें। परिवार में किसी बात को लेकर नाराजगी बढ़ सकती है। पति पत्नी में हो रहे वाद विवाद का परिणाम परिवार पर दिखेगा।
करियर – नौकरी करने वालों को काम से जुड़ा बदलाव पसंद नहीं आएगा।
लव – पार्टनर की हर बात पर आंख बंद कर विश्वास न करें।
हेल्थ – बुजुर्गों की हेल्थ में अचानक बदलाव आ सकता है। सतर्क रहें ।
🌹🌿🌹🌿🌹🌿🌹🌿🌹
मीन – THE STAR-The High Priestess-Queen of Cups-The Hierophant – Meen Rashi 25 September 2020, Pisces Horoscope 25 September 2020

आपके लिए मन के साथ-साथ शारीरिक संतुलन को बनाए रखना जरूरी है। आपको शरीर और मन को रिलैक्स करना सीखने की जरूरत है। आप अपने अंदर की असुरक्षा से प्रेरित होकर गलत निर्णय ले सकते हैं। इसलिए, मन और विचार से आप पूरी तरह से सुलझे रहने की कोशिश करें। किसी और की सालाह आपको नापसंद होगी। अपने परिवार और काम में टकराव ना होने दें। जिस एक काम पर आपकी सारी उम्मीद टिकी हुई है, उसे पूरा होने में अभी और वक्त लग सकता है।
करियर – कॉरपोरेट्स से जुड़े लोग अपने लक्ष्य से विचलित हो सकते हैं। प्रलोभन से दूर रहें।
लव – पार्टनर्स में विश्वास बढ़ाने की जरूरत है।
हेल्थ – स्मोकिंग ड्रिंकिंग की आदत से दूर रहें।
🌹🌿🌹🌿🌹🌿🌹🌿🌹🌿🌹🌿🌹🌿🌹🌿🌹🌿
RAJNI AWASTHI
💫💫💫💫💫💫💫💫
🔸Tarot Cards Reader ,
🔸 Spiritual Healer ,
🔸Astrologer,
🔸Vastu Consultant
📲contact 8960300009

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1