Max Hospital Saket

दिल्ली: उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसोदिया की तबीयत बिगड़ी,मैक्स अस्पताल में किया शिफ्ट

दिल्‍ली के उपमुख्‍यमंत्री Manish Sisodia की तबीयत खराब हो गई है। Corona के बीच उन्‍हें डेंगू भी परेशान कर रहा है। डेंगू के कारण उनके ब्लड प्लेटलेट्स में कमी आ रही है। बिगड़ती तबीयत के बीच उन्‍हें लोकनायक अस्‍पताल से मैक्‍स अस्‍पताल, साकेत में शिफ्ट किया गया है। यह जानकारी उपमुख्‍यमंत्री के दफ्तर से जारी की गई है।

बता दें कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री Manish Sisodia को बुखार और ऑक्सीजन लेवल में कमी के कारण बुधवार दोपहर को लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें पिछले 24 घंटे से तेज बुखार भी था। यहां उनकी दोबारा Corona की जांच की गई, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि डॉक्‍टरों की टीम लगातार उन सेहत पर नजर बनाए हुए है। बुधवार को लोकनायक अस्पताल के निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि सिसोदिया को बुखार है। बाकी कोई परेशानी नहीं है। वह फिलहाल ठीक हैं। वहीं गुरुवार को अचानक से उनके ब्लड प्लेटलेट्स में तेजी से कमी आने लगी है।

इससे पहले उपमुख्यमंत्री को 13 सितंबर को बुखार आया था, जिसके चलते वह विधानसभा सत्र में भी हिस्सा नहीं ले पाए थे। उनकी Corona जांच हुई, तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 14 सितंबर की शाम को उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। बता दें कि मनीष सिसोदिया दिल्ली सरकार में ऐसे दूसरे मंत्री हैं जो Coronavirus से संक्रमित हो चुके हैं। इससे पहले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने पॉजिटिव पाए जाने के बाद काफी समय तक अस्पताल में भर्ती रहे थे। जैन को प्लाज्मा भी दिया गया था।


होम आइसोलेशन में रहते हुए भी सिसोदिया सक्रिय रहे और शिक्षा विभाग से संबंधित कार्य करते रहे। दिल्ली सरकार के वित्त पोषित डीयू के कॉलेजों में फंड को लेकर जो विवाद चल रहा था, उसको लेकर उन्होंने पत्रकार वार्ता भी की थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1