13 August 2020 Ka Rashifal

आप का दिन मंगलमय हो,आज का राशिफल 13 अगस्त 2020

गुरुवार, 13 अगस्त 2020 को टैरो राशिफल के मुताबिक 12 में से 7 राशियों के लिए दिन करियर और बिजनेस के लिहाज से काफी सफलता दायक रह सकता है। वहीं, 5 राशियों के लिए अचानक चोट या बीमारी के संकेत हैं। मेष राशि वालों के लिए काम पर फोकस करने का है दिन, वृष राशि वालों के लिए रचनात्मक कामों में सफलता का समय, मिथुन राशि वालों के लिए पेंडिंग काम पूरे होने का है दिन।


🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸
मेष – The Death-Four of Coins-The Chariot Three of Cups– Mesh Rashi 13 August 2020 , Aries Horoscope 13August 2020

आज का दिन आपके लिए अपना काम पर फोकस बनाए रखने और अपना काम ईमानदारी से करने का है। आपको किसी की बातों से विचलित होने की आवश्यकता नहीं है। यदि किसी की बात या नियत पर शक हो तो अपने अंतर्मन की आवाज़ अवश्य सुनें और उस कर अमल करें। अपनी सोच पर नियंत्रण रखें। परिस्थिति का समय के साथ हल मिल जाएगा, जितना उसके लिए परेशान होंगे उतना ही अपने लिए बाधाएं उत्पन्न करेंगे।
करियर – आज कई लोग आपको सलाह दे सकते हैं लेकिन आप वो ही काम करें जो आपको ठीक लगता हो।
लव – आज कुछ लोगों के साथ आपके रिश्तों में तनाव होने की आशंका है। संयमित व्यवहार करें।
हेल्थ – आज आपको कमर या रीढ़ की हड्डी से जुड़ी कोई समस्या हो सकता है।

वृष – Queen of Pentacles-Queen of Cups-The Tower Vrishabha Rashi 13 August 2020 , Taurus Horoscope 13 August 2020

आज किसी भी प्रकार का रचनात्मक कार्य करें जो आपको पसंद हो जैसे लेखन, चित्रकारी, डांस, कुकिंग इत्यादि। इससे आपके मन में संतोष की भावना बढ़ेगी और स्वास्थ्य लाभ भी होगा। आज आप में रचनात्मक ऊर्जा की अधिकता रहेगी। इसे उचित दिशा में अवश्य लगाएं। आपके काम में भी फोकस बढ़ेगा और काम की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। आज किसी प्रकार से दान ज़रूर करें।
करियर – आज काम ठीक रहेगा लेकिन आपका फोकस काम पर कम हो सकता है। आप अपनी जिम्मेदारियों के प्रति उदासीन रह सकते हैं।

लव – साथी के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने की आवश्यकता है। उनके समर्पण की सराहना करें।
हेल्थ – आज थोड़ा मानसिक तनाव और थकान रह सकते हैं।

मिथुन – Queen of Coins-The Sun­-The High Priestess The Lovers– Mithun Rashi 13August 2020 , Gemini Horoscope 13 August 2020

आज का दिन कई मामलों में बहुत अच्छे परिणाम देने वाला रह सकता है। आपको अपने काम में सफलता मिलेगी और लंबे समय से चले आ रहे प्रोजेक्ट भी पूरे हो सकते हैं। आज आपको बहुत कुछ सीखने को भी मिलेगा। किंतु, अपने काम को अपने निजी जीवन की समस्याओं से भागने का जरिया न बनाएं। जो भी परेशानी हो उसका सामना करें, जल्द ही परिस्थिति अनुकूल हो जाएगी।
करियर – आपका कौशल और सफलता आपको बहुत आगे तक ले जाएगी। इसके लिए अपने आपको तैयार करें।
लव – आपके प्रेम संबंधों को परिवार की स्वीकृति मिल सकती है। विवाह की बात करने के लिए अनुकूल समय है।
हेल्थ – आज आपको पैरों में दर्द या खिंचाव हो सकता है।

कर्क – Five of Swords-The Chariot-Justice Wheel of Fortune– Kark Rashi 13 August 2020 , Cancer Horoscope 13 August 2020

आज समय पर आपको ज़रुरत के संसाधन प्राप्त हो जाएंगे। किसी भी चीज की कमी रहने की आशंका नहीं है। सितारे आपके फेवर में हैं। कमी केवल इस विचार में है की जीवन में आप जो पान चाहते हैं उसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी और कमी हो सकती है। इस विचार को छोड़कर यदि मेहनत करेंगे तो सफलता जल्द ही प्राप्त होगी। अपने विचारों को कमी की बजाय सम्पन्नता पर फोकस रखें।
करियर – कार्यक्षेत्र में अपने विचार खुल कर व्यक्त करें। आज नया कॉन्ट्रैक्ट मिलने के आसार हैं। इस अवसर को जाने न दें।
लव – प्रियजनों से अपनी बात शेयर करने में झिझक न करें। उनसे आज पूरा सहयोग मिलेगा।
हेल्थ – स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई नया व्यायाम आरम्भ करने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें।

सिंह – Wheel of Fortune-Seven of Cups-Seven of Cups Three of Swords– Singh Rashi 13 August 2020 , Leo Horoscope 13 August 2020

आज का दिन आपके लिए समस्याओं का समाधान मिलने का है। आपके लिए परिस्थितियां धीरे-धीरे अनुकूल होती जाएंगी। जिनसे आपको चुनौतियों का सामना करने में सहायता मिल सकती है। किसी पुराने जानकार से मुलाकात हो सकती है को आपको किसी नए अवसर से अवगत करवाएगा। आज किसी बात को लेकर परेशानियों से घिरे रहेंगे। यदि कोई निर्णय लेने में दुविधा हो रही हो तो किसी से सलाह करें। अपनी अंतरात्मा की आवाज़ अवश्य सुनें। आज अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें।
करियर – आज काम में मन नहीं लगेगा। करियर के चुनाव के लिए किसी की सलाह अवश्य लें।
लव – प्रियजनों के साथ किसी बात पर तनाव उत्पन्न हो सकता है। किसी विश्वसनीय व्यक्ति से सलाह लें।
हेल्थ – आज आपकी सेहत सामान्य रहेगी। पुराने रोगों से सावधान रहना होगा।

कन्या – Two of Coins-Four of Swords-Four of Coins Ace of Swords– Kanya Rashi 13 August 2020 , Virgo Horoscope 13 August 2020

आज का दिन आपके लिए अपनी क्षमताओं को बढ़ाने का है। आप जो जिम्मेदारियां निभा रहे हैं, उससे कहीं अधिक की संभावनाएं आप में हैं। आज कुछ ऐसी परिस्थितियां बन सकती हैं, जो आपको कुछ नई जवाबदारियां दिला सकती हैं। इससे आपको ज्यादा लाभ हो सकता है। अगर आप बिजनेस में हैं तो परिस्थितियों में हुआ आकस्मिक परिवर्तन आपको कुछ लाभ दिलाने वाला रह सकता है।
करियर – काम के तरीकों में किया गया बदलाव आपके लिए आर्थिक लाभ देने वाला रह सकता है।
लव – अगर आप अविवाहित हैं तो जल्द ही आपको कुछ अच्छी सूचना मिल सकती है।
हेल्थ – स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मौसम के कारण कोई रोग परेशान कर सकता है। घरेलू इलाज से लाभ होगा।

तुला – Ace of Swords-Three of Swords-The Sun Justice– Tula Rashi 13 August 2020 , Libra Horoscope 13 August 2020

आज के दिन आपके ज्यादातर काम तय समय सीमा में पूरे हो जाएंगे। कुछ कानूनी मसलों या प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में आपके लिए कोई राहत भरी खबर आ सकती है। किसी व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा जिससे आपके विचारों में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। आज का दिन मन में कुछ चिंताएं बनी हुई हैं जिस कारण आपके काम में फोकस की कमी है। किसी की बात को दिल पर न लगायें, अपने आप पर भरोसा रखें।
करियर – आज आप अपना पूरा ध्यान काम पर लगाकर रखेंगे तो आपको उसके बेहतरीन परिणाम मिल सकते हैं।
लव – आपको अपने रिश्तों में पारदर्शिता रखने की आवश्यकता है। अपनी बातों में कोई रहस्य ना रखें।
हेल्थ – आज लिक्विड डाइट ज्यादा लें। पाचन तंत्र को सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता है।

वृश्चिक – The Chariot-The Tower-Three of Swords The Sun – Varshik Rashi 13 August 2020 , Scorpio Horoscope 13 August 2020

आज का दिन आपके लिए कुछ विपरीत परिस्थितियों वाला हो सकता है। बदलती परिस्थिति के साथ अपने आप को ढालें। आपके आसपास यदि कुछ ऐसा हो रहा है जिसे आप अनदेखा कर रहे हैं तो अपनी आँखें खोलें नहीं तो बहुत देर हो जाएगी और आपका नुकसान हो सकता है। अपने वातावरण के प्रति सचेत रहें। किसी करीबी दोस्त या रिश्तेदार पर इतना भरोसा न करें की आपको बाद में निराश होना पड़े। अपने परिवार से अपनी कोई बात न छुपायें नहीं तो उन्हें किसी और से पता चलेगा तो ठेस पहुंचेगी।
करियर – दफ्तर की तनावपूर्ण स्थिति का जल्द ही हल मिलेगा। रुके हुए काम बनेंगे।
लव – रिश्तों में आपके लिए पुराने अनुभवों को भूला कर आगे बढ़ने का समय है।
हेल्थ – आज आपको कंधे या बाजू में खिंचाव रह सकता है।

धनु – The Sun-Justice­-Eight of Cups- Page of Coins– Dhanu Rashi 13 August 2020 , Sagittarius Horoscope 13 August 2020

आज का दिन आपके लिए अपनी जवाबदारियों के प्रति सतर्क रहने का है। आज आप अपनी जिम्मेदारियां पूरे समर्पण के साथ निभाएं। इससे आपके जीवन में कई रुके हुए काम बन जाएंगे। कोई परेशानी चल रही है तो जल्द ही हल होगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है, परीक्षा में अच्छा फल मिलेगा। अपनी मेहनत में कोई कमी न होने दें। आपकी जो भी इच्छाएं हैं, जल्द ही पूर्ण होंगी।
करियर – धन लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरी के चलते स्थान परिवर्तन हो सकता है जो आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा।
लव – अविवाहितों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। जल्द ही परिवार में किसी नए व्यक्ति का आगमन होगा।
हेल्थ – आज आपको अनिद्रा की समस्या से जूझना पड़ सकता है।

मकर – The Hierophant-Nine of Pentacles-Nine of Pentacles-The Fool – Makar Rashi -13 August 2020 , Capricorn Horoscope 13 August 2020

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। आज लोगों से मिलना-जुलना लगा रहेगा जिस कारण कार्य क्षेत्र में और निजी जीवन में भविष्य की सफलता के द्वार खुलेंगे। इन सब में अपनी ज़रूरतों की ओर ध्यान देना न भूलें। आपके लिए खुद की जरूरतें भी दूसरे लोगों की तरह ही महत्वपूर्ण हैं। अपने मन की आवाज़ अवश्य सुनें। यदि कोई बात आपको उचित न लगे तो उसे मानने की आवश्यकता नहीं है।
करियर – कार्य क्षेत्र में अपने आत्मसम्मान और प्रतिष्ठा का पूरा ध्यान रखें।
लव – आज का दिन अविवाहितों के लिए काफी अच्छा है। किसी नए रिश्ते की शुरुआत के संकेत हैं।
हेल्थ – पेट से संबंधित कुछ परेशानी हो सकती है। बाहर की चीजें खाने से बचें।

कुंभ – Justice-Eight of Cups-Four of Swords-Ten of Wands – Kumbh Rashi 13 August 2020 , Aquarius Horoscope 13 August 2020

आज का दिन आपके लिए शुभ व अशुभ दोनों तरह के फल देने वाला रह सकता है। पुराने बिगड़े हुए रिश्तों में सुधार होगा। नए रिश्तों का आरम्भ होने के आसार हैं। किसी नए रोमांटिक रिश्ते का आगाज़ होगा जिसके चलते मन में ख़ुशी बनी रहेगी। काम काज को लेकर थोड़ा फोकस बढ़ाने कि आवश्यकता है। अपने धैर्य और कुशलता का प्रयोग करें, यदि कोई काम नहीं चल रहा तो उसे नए नज़रिये से देखने कि ज़रुरत है।
करियर – दफ्तर में आज बॉस से प्रशंसा मिलेगी। जल्द ही उन्नति होगी। स्थान परिवर्तन के संकेत भी हैं।
लव – शादी की बात आगे बढ़ेगी। परिवारजनों से पूरा सहयोग मिलेगा।
हेल्थ – आज किसी पुराने दर्द से आपको राहत मिल सकती है।

मीन – The Fool-The High Priestess-Queen of Cups-The Hierophant – Meen Rashi 13August 2020 , Pisces Horoscope 13 August 2020

आज का दिन किसी बात के कारण तनाव में रहेंगे। दूसरों की बातों से इतना प्रभावित न हों की आपके निर्णयों में गलती हो। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। तनाव के लिए किसी एक्सपर्ट या काउंसलर से अवश्य मिलें, अपनी सेहत का ख़याल रखें। हंसमुख मिजाज़ से सभी परेशानियां जल्द हल हो जाती हैं। मांगने पर आसानी से मदद मिल जाएगी।
करियर – आज का दिन आपके लिए थोड़ा बोझिल हो सकता है। अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है।
लव – रिश्तों के लिहाज से दिन काफी अच्छा रहने वाला है। पुराने मित्रों से मुलाकात होने के संकेत हैं।
हेल्थ – आज आपको सिरदर्द या माइग्रेन की शिकायत रह सकती है।
🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸
RAJNI AWASTHI
💫💫💫💫💫💫💫💫
Tarot Cards Reader ,Healer ,
Astrologer, Vastu Consultant
contact 8960300009

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1