Congress leader Rajiv Tyagi passes away

कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी को दिल का दौरा पड़ने से निधन

कांग्रेस के तेज तर्रार नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता Rajiv Tyagi का निधन हो गया है। उनका निधन हार्ट अटैक के कारण हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार Rajiv Tyagi एक टीवी चैनल पर घर से ही डिबेट में बहस कर रहे थे। इसी दौरान उनको दिल का दौरा पड़ा और अस्पाल ले जाया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचते पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हार्ट अटैक पड़ने के बाद तुरंत बाद परिजनों ने उन्हें कौंशाबी के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। Rajiv Tyagi का घर साहिबाबाद के वसुंधरा सेक्टर 16 में है।


कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने Rajiv Tyagi के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि Congress ने आज अपना एक बब्बर शेर खो दिया। राजीव त्यागी के Congress प्रेम और संघर्ष की प्रेरणा हमेशा याद रहेंगे। उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि व परिवार को संवेदनाएं।


प्रियंका गांधी ने जताया दुख

इधर उनके निधन की खबर मिलते ही प्रियंका गांधी ने दुख जताया है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता Rajiv Tyagi की असामयिक मृत्यु मेरे लिए एक व्यक्तिगत दुःख है। हम सबके लिए अपूर्णीय क्षति है। राजीव जी विचारधारा समर्पित योद्धा थे। समस्त यूपी Congress की ओर से परिजनों को हृदय से संवेदना। ईश्वर उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति दें।


तेज-तर्रार नेताओं में होती थी गिनती

त्यागी की गिनती Congress के तेज तर्रार प्रवक्ता में होती थी। अक्‍सर उनकी भिड़ंत टीवी एंकरों से भी होती रहती थी। सोशल मीडिया पर वह अपने ट्वीट्स के लिए छाए रहते थे। जानकारी के अनुसार, त्यागी एक डिबेट में बैठे हुए थे, डिबेट के बाद उनको दिल का दौरा पड़ा था। Congress के सचिव डॉ विनीत पूनिया ने उनके निधन की जानकारी दी।

संबित पात्रा ने कहा विश्वास ही नहीं हो रहा

सूचना पाकर पर BJP प्रवक्‍ता संबित पात्रा ने भी शोक प्रकट किया है। BJP नेता संबित पात्रा ने ट्वीट कर उनके निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि विश्वास नहीं हो रहा है कांग्रेस के प्रवक्ता मेरे मित्र Rajiv Tyagi हमारे साथ नहीं हैं। आज 5 बजे हम दोनों ने साथ में एक टीवी चैनल पर डिबेट भी किया था। जीवन बहुत ही अनिश्चित है …अभी भी शब्द नहीं मिल रहें हैं। गोविंद राजीव जी को अपने श्री चरणो में स्थान देना।

प्रियंका गांधी के करीबी थे त्यागी

पिछले साल अक्टूबर में महासचिव प्रियंका गांधी ने उन्हें उत्तर प्रदेश में अपना मीडिया प्रभारी नियुक्त किया। त्यागी कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता थे और उन्होंने पार्टी में विभिन्न फ्रंट पर काम किया था। उन्हें महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में मुंबई में मीडिया को संभालने के लिए भी सौंपा गया था। माना जाता है कि वह Congress की नेता प्रियंका गांधी के करीबी थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1