आपका दिन मंगलमय हो-आज का राशिफल 10 मई 2020

आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और दिन रविवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 10 मई का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (10 May 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज आप अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगाएंगे। शैक्षणिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ सकती है। आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। परिवारजनों के साथ खुशियों के पल बिताएंगे। आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे। साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी।

वृष: आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपके प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में मनचाही पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे। कार्य करने से उत्साह में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक लाभ होगा। कारोबार में तरक्की के योग बन रहे है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सराहना होगी। परिवार में वातावरण खुशहाल रहेगा।

मिथुन: आज का दिन सामान्य रहेगा। काम का तनाव और दबाव आपको परेशान कर सकता है। अपनी योग्यता पर भरोसा रखें। कुछ चीज़ों में आपको लोगों से उलझने से बचना चाहिए। संतान से आपको सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। खर्च में कमी करना चाहिए। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है।

कर्क: आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपकी तरक्की में कुछ बाधा आ सकती है। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। निवेश के मामले में आपको कोई नई सलाह मिलेगी। पुरानी बातों के झंझट में पड़ने से आपको बचना चाहिए। कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा।

सिंह: आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप लोगों को अपनी बातें समझने में सफल होंगे। जीवनसाथी के सहयोग से काम पूरे हो जाएंगे। लेन-देन में सावधानी रखें। खर्च में वृद्धि से तनाव रहेगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। कई दोस्त और परिचित लोग मदद कर सकते हैं। रोजगार के क्षेत्र में उन्नति होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कन्या: आज आपका दिन शानदार रहेगा। आप अपने करियर में सफलता के बेहद करीब होंगे। शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। कोई खास खुशखबरी भी मिलेगी। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिन्हें पूरा करने में आप सफल होंगे। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है।

तुला: आज आप समाज में प्रशंसा प्राप्त कर सकेंगे। कार्यक्षेत्र में और निजी जीवन में आगे के द्वार खुलेंगे। दांपत्य जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। आप कुछ मामलों को लेकर थोड़ा कन्फ्यूजन में रह सकते हैं। जो लोग जॉब बदलना भी चाहते हैं उनके लिए समय अनुकूल रहेगा।

वृश्चिक: आज आपका दिन बहुत आनंदमय बीतेगा। आपका सोचा हुआ काम पूरा होंगे। परिवार के लोगों से आपको सहयोग मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में तबादला तथा पदोन्नति के योग हैं। घर और दांपत्य जीवन में आनंद छाया रहेगा। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे।

धनु: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपको धन लाभ होने के पूरे योग बन रहे हैं। आय का कोई अतिरिक्त स्रोत भी मिल सकता है। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर किये गये कामों में आपको फायदा होगा। स्वास्थ्य की समस्या हल होगी। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी।

मकर: आज का दिन सामान्य रहेगा। काफी समय से चली आ रही परेशानियों का हल मिलेगा। परिवार की चिंता रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी। कारोबार अच्छा रहेगा। कर्ज लेने से बचना चाहिए। आपके कुछ काम में रूकावट आ सकती है। इससे आप थोड़े परेशान भी हो सकते हैं।

कुंभ: आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आपको किस्मत का साथ मिलेगा। काम को लेकर आपकी कई योजनाएं आज समय से पूरी हो जाएंगी। आपके लिए लाभ की स्थितियां बन सकती हैं। छात्रों को शिक्षकों से पढ़ाई में मदद भी मिलेगी। भविष्य के लिए सकारात्मक भाव मन में लेकर चलें। चीजें जल्दी ही बदलेंगी। सेहत सामान्य रहेगी।

मीन: आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रह सकता है। करियर में आपको सफलता मिलेगी। आपको भविष्य की योजना बनानी पड़ सकती है। व्यावसायिक क्षेत्र में स्पर्धा के सामने आपको टिकना पडे़गा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। रोजगार की चिंता रह सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1