Dearness Allowance

पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को दिवाली का तोहफा, DA में 3% की बढ़ोतरी से भत्ता हुआ 53%, दिसंबर में खाते में आएगी बढ़ी हुई सैलरी!

पंजाब के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए दिवाली से पहले बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने करीब 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को दिवाली का तोहफा देते हुए महंगाई भत्ते यानी DA में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इस फैसले के बाद पंजाब के सरकारी कर्मचारियों का DA 50 प्रतिशत से बढ़कर 53 प्रतिशत हो गया है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 4 नवंबर को चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस फैसले की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य के कर्मचारी सरकार की रीढ़ हैं और उनके हितों का ध्यान रखना सरकार की जिम्मेदारी है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि कर्मचारियों के बैंक अकाउंट में कितने रुपये ज्यादा आएंगे? तो आपको बता दें कि DA में हुई 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी का फायदा हर कर्मचारी को उसकी बेसिक सैलरी के हिसाब से मिलेगा।

उदाहरण के तौर पर अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 30 हजार रुपये है, तो उसे हर महीने 900 रुपये का अतिरिक्त DA मिलेगा। वहीं, 40 हजार रुपये की बेसिक सैलरी वाले कर्मचारी को 1200 रुपये और 50 हजार रुपये की बेसिक सैलरी वाले कर्मचारी को 1500 रुपये का अतिरिक्त फायदा होगा।

यानी कर्मचारी की बेसिक सैलरी जितनी ज्यादा होगी, उसे उतना ही अधिक अतिरिक्त महंगाई भत्ता मिलेगा। ध्यान रहे कि ये रकम सिर्फ 3 प्रतिशत की नई बढ़ोतरी का हिसाब है।

सरकार के मुताबिक बढ़ा हुआ DA नवंबर महीने की सैलरी के साथ दिया जाएगा, जिसका भुगतान दिसंबर में होगा। इस फैसले से सरकारी खजाने पर अतिरिक्त वित्तीय बोझ भी पड़ेगा।

गौरतलब है कि पंजाब सरकार पहले भी DA में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर चुकी है। अब 3 प्रतिशत की नई बढ़ोतरी के बाद कुल DA 53 प्रतिशत पहुंच गया है। इस फैसले से लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों को आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1