आपका दिन शुभ हो-आज का राशिफल 1 मई 2020

1 मई को वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि अष्टमी और शुक्रवार का दिन है। अष्टमी तिथि दोपहर 1 बजकर 27 मिनट तक रहेगी | उसके बाद नवमी तिथि लग जायेगी | वैशाख मास, शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है | लिहाजा श्री दुर्गाष्टमी का व्रत किया जायेगा | इस दिन व्रत रखकर देवी दुर्गा की उपासना करने से जातक के पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहेगी । साथ ही वैशाख शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को देवी बगलामुखी के अवतरण दिवस के रूप में मनाया जाता है । लिहाजा बगलामुखी जयंती भी है | इसके अलावा इन्हें पीताम्बरा के नाम से भी जाना जाता है।

देर रात 1 बजकर 5 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा | नक्षत्रों की श्रेणी में आश्लेषा नौवां नक्षत्र है । इसके अलावा आश्लेषा नक्षत्र की राशि कर्क है और इसका संबंध नागकेसर के पेड़ से बताया गया है। इसके आलावा देर रात 1 बजकर 53 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा | पुष्य का अर्थ होता है- पोषण करने वाला | पुष्य नक्षत्र की राशि कर्क है | इसी बीच शाम 6 बजकर 47 मिनट पर चन्द्रमा और पुष्य नक्षत्र की युति होगी |

मेष राशि – Mesh Rashi 1 May 2020 , Aries Horoscope 1 May 2020
नए क्षेत्रों में निवेश करने के लिए समय अच्छा है। सितारे आपको अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार करने का मौका देंगे। छोटी या लंबी दूरी की यात्रा की संभावना बन रही है। वे जातक जिनका झुकाव धार्मिक प्रवृत्ति की ओर ज्यादा है, वे लोग तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं।
मंत्र जाप: ऊँ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः।।

वृषभ राशि / वृष राशि – Vrishabha Rashi 1 May 2020 , Taurus Horoscope 1 May 2020
एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते हैं। अपोजिट जेंडर वालों की मदद से भी धन लाभ: हो सकता है। संतान के मामलों में परेशानी हो सकते है। जो कहना चाहेंगे, वह बात मन में ही रह जाएगी।
मंत्र जाप: ऊँ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।।

मिथुन राशि – Mithun Rashi 1 May 2020 , Gemini Horoscope 1 May 2020
प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में आपको निवेश करने का मौका मिल सकता है। प्रॉपर्टी के कुछ मामले फायदेमंद हो सकते हैं। आपका पारिवारिक जीवन आनंदमय बना रहेगा। आप एक नई ऊर्जा का संचार महसूस करेंगे।किसी ख़ूबसूरत स्थल की सैर करके आप अपने को तरोताज़ा कर सकते हैं।
मंत्र जाप: ऊँ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः।।

कर्क राशि – Kark Rashi 1 May 2020 , Cancer Horoscope 1 May 2020
पैसे कमाने और सेविंग बढ़ाने के लिए आप ज्यादा मेहनत करेंगे और सफल भी हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में अच्छा संतुलन बनाएं रखने की ज़रूरत है। हालांकि आपके निजी जीवन में शांति बनी रहेगी लेकिन परिवार के सदस्य खुश नहीं रहेंगे। वैसे बातचीत के माध्यम से आप अपनी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं।
मंत्र जाप: ऊँ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः।।

सिंह राशि – Singh Rashi 1 May 2020 , Leo Horoscope 1 May 2020
किसी तरह की चल-अचल संपत्ति में पैसा लगेगा और उससे धन लाभ: भी हो सकता है। पुराना कर्जा चुका देंगे। घरेलू जीवन के लिए यह समय मिलाजुला रह सकता है। परिवार के साथ आपका किसी यात्रा पर जाना संभव लग रहा है। ख़ासतौर पर किसी तीर्थ स्थल के दर्शन पर जाने के योग अधिक हैं।
मंत्र जाप: ऊँ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः।।

कन्या राशि – Kanya Rashi 1 May 2020 , Virgo Horoscope 1 May 2020
वाहन संबंधी खर्चा भी होने के योग बन रहे हैं। सुख-सुविधा और मनोरंजन के नाम पर भी आप ज्यादा पैसा खर्चा कर सकते हैं। पारिवारिक स्तर पर ख़ुशियों में बढ़ोत्तरी संभव है। इस दौरान मनोरंजन हेतु आप परिवार के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर भी जा सकते हैं।
मंत्र जाप: ऊँ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः।।

तुला राशि – Tula Rashi 1 May 2020 , Libra Horoscope 1 May 2020
पैसों के मामले में आपके साथ धोखा होने की भी संभावना है। लॉटरी, सट्टेबाज़ी, शेयर और कमोडिटी के मामले में धन हानि की संभावना है। पारिवारिक जीवन के लिए यह समय थोड़ा कष्टदायी हो सकता है। घरेलू लोगों में तालमेल की कमी आपको दृष्टिगोचर हो सकती है। पिता का भरपूर सहयोग व समर्थन आपको मिलने की उम्मीद रहेगी।
मंत्र जाप: ऊँ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।।

वृश्चिक राशि – Varshik Rashi 1 May 2020 , Scorpio Horoscope 1 May 2020
आर्थिक स्थिति में पहले से और सुधार होने के योग बन रहे हैं। पैसों की कमी नहीं रहेगी। वाहन या किसी तरह की संपत्ति भी खरीदने के योग बन रहे हैं। हर काम बहुत अच्छी तरह और आसानी से निपटता जाएगा। ऑफिस में बातचीत के साथ किसी मेल या संवाद में भी सफलता मिलेगी।
मंत्र जाप: ऊँ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः।।

धनु राशि – Dhanu Rashi 1 May 2020 , Sagittarius Horoscope 1 May 2020
सरकारी कामों में पैसा लगने के योग हैं। किसी तरह का चालान या पैनल्टी लग सकती है। संभलकर रहना होगा। पारिवारिक जीवन के लिए यह समय अच्छा रहेगा। संतान की सफलता आपकी ख़ुशियों को बढ़ा सकती है।
मंत्र जाप: ऊँ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः।।

मकर राशि – Makar Rashi 1 May 2020 , Capricorn Horoscope 1 May 2020
आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नए इनकम सोर्स मिलेंगे। जिनसे आपकी आय बढ़ेगी। वक्तिगत जीवन पर ध्यान देने की ज्यादा ज़रुरत रहेगी। इसलिए इस दौरान विवादों से बचने की कोशिश करें। क्योंकि इससे आपकी खुशियां और प्रगति दोनों प्रभावित हो सकती हैं।
मंत्र जाप: ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।।

कुंभ राशि – Kumbh Rashi 1 May 2020 , Aquarius Horoscope 1 May 2020
शेयर, सट्टा, कमोडिटी आदी का काम करने वालों को आर्थिक नुक़सान होने के योग हैं। घरेलू जीवन के लिए यह समय जटिल हो सकता है। भाई-बहनों को अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी।
मंत्र जाप: ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।।

मीन राशि – Meen Rashi 1 May 2020 , Pisces Horoscope 1 May 2020
आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नए इनकम सोर्स मिलेंगे। जिनसे आपकी आय बढ़ेगी। घरेलू जीवन के लिए यह समय अच्छा प्रतीत होता नहीं दिख रहा। कुछ न कुछ पारिवारिक अशांति आपके साथ लगी रहेगी।
मंत्र जाप: ऊँ ग्रां ग्रीं ग्रौं सः गुरुवे नमः।।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1