जानें कैसा होगा आपका दिन

मेष: बिजनेस को लेकर कोई बड़ी खबर आज मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन अच्छा है। स्टूडेंट को सफलता मिल सकती है। कुछ लोग आपकी गलती का फायदा उठा सकते हैं। आज का काम कल पर न टालें। सेहत को लेकर परेशानी बनी रहेगी।

वृषभ: करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। पुरानी बीमारी में आराम मिल सकता है। बेवजह किसी पर गुस्सा हो सकते हैं। कामकाज में भाग-दौड़ बनी रहेगी। लव लाइफ में परेशानी बनी रहेगी। हनुमानजी के मंदिर में शुद्ध घी का दीपक लगाएं।

मिथुन: नई योजना को लेकर मन में उत्साह रहेगा। बिजनेस के लिए यात्रा पर जाना पड़ेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। जोश में आकर कोई जोखिम न लें। सोचे हुए काम धीमी गति से पूरे हो सकते हैं। लाइफ पार्टनर से विवाद हो सकता है।

कर्क: हर काम में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। कोई उपयोगी चीज खरीद सकते हैं। इन्वेस्टमेंट से फायदा हो सकता है। उधारी का पैसा आज चुकाना पड़ सकता है। खास मित्र से विवाद हो सकता है। सेहत को लेकर सावधानी रखें।

सिंह: बिगड़ी हुई बात आज फिर से बन सकती है। साझेदारी के बिजनेस में फायदा हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। अपने ही लोग आज आपसे उलझ सकते हैं। अचानक धन हानि के योग भी बन रहे हैं। वाहन सावधानी से चलाएं।

कन्या: बिजनेस में कुछ अच्छा बदलाव हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। राजनीति से जुड़े लोग फायदा पहुंचा सकते हैं। परिवार में किसी की सेहत बिगड़ सकती है। संतान के करियर को लेकर परेशान रहेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं।

तुला: इन्वेस्टमेंट के लिए समय अनुकूल है। मकान आदि अचल संपत्ति खरीद सकते हैं। अचानक कोई बड़ा फायदा हो सकता है। खर्चे पर कंट्रोल रखें। निवेश और लेन-देन में सावधानी रखें। रक्त से संबंधित बीमारी हो सकती है।

वृश्चिक: प्रेम संबंध मजबूत हो सकते हैं। कोई पुराना विवाद आज सुलझ सकता है। सेहत अच्छी रहेगी। दिन अच्छा गुजरेगा। जोखिम भरे सौदे न करें। उधार दिया पैसा वापस अटक सकता है। स्टूडेंट्स को मेहनत से कुछ कम परिणाम मिलेंगे।

धनु: आज काम का बोझ थोड़ा कम होगा। लव पार्टनर से संबंध सुधर सकते हैं। सेहत में सुधार हो सकता है। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। बिजनेस में नुकसान हो सकता है। किसी दूसरे पर भरोसा न करें। स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक नहीं है।

मकर: कार्यक्षेत्र में विवाद खत्म हो सकता है। बिजनेस में सफलता और फायदा होने के योग बन रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षा में स्टूडेंट्स को सफलता मिल सकती है। कोई महंगी चीज गुम हो सकती है। ऑफिस में अधिकारियों से विवाद हो सकता है। अजीब से बैचेनी मन में रहेगी।

कुंभ:ऑफिस में कोई बड़ा पद मिल सकता है। बिजनेस के लिए यात्रा फायदा पहुंचाएगी। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। कोई पुराना विवाद फिर सामने आ सकता है। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है। बुरी आदतों के कारण सम्मान में कमी आ सकती है।

मीन: कोई बड़ा सौदा हाथ लग सकता है। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है। पेट से संबंधित रोग हो सकते हैं। स्टूडेंट्स को निराशा हो सकती है। मेहनत का फायदा दूसरों को मिल सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1