मायावती पर विवादित टिप्पणी,नंगा तार हैं जो छुएगा, वो मरेगा

राजनीति में नेताओं की बयानबाजी लोगों तक अपनी बात पहुंचाने के लिए कम और भसड़ मचाने के लिए ज्यादा होती है। कुछ ऐसा ही उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त राज्यमंत्री गिर्राज सिंह धर्मेश ने भी कर दिया है। उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती को बिजली का नंगा तार बता डाला और कहा कि जो भी छुएगा, वो मारा जाएगा।

यह देववाणी उन्होंने आगरा सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान की है। उन्होंने कहा कि, ‘कायदे से तो ब्रह्मदत्त द्विवेदी ने उनकी जान बचाई थी। उन्हें तीन बार बीजेपी ने मुख्यमंत्री बनाया। मायावती को खुद याद होगा।’जो छुएगा, वही मरेगा
योगी के मंत्री ने कहा कि वह (मायावती) किसी की सगी नहीं हैं। समाजवादी पार्टी को भी उन्होंने धोखा दिया। जीरो सीटों वाली उनकी पार्टी 10 पर पहुंच गई और सपा पांच पर ही सिमट गई। उन्होंने कहा कि मायावती बिजली का नंगा तार हैं, जो छुएगा, वह मरेगा।

डॉ जीएस धर्मेश ने कांशीराम की मौत पर भी संदेह जता दिया। उन्होंने कहा कि कांशीराम की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी। इसलिए वह सीएम से मिल सीबीआई जांच की मांग करेंगे।

उन्होंने कहा कि मायावती को अपनी अकूत संपत्ति गंवाने का डर सता रहा है। उनकी अलग-अलग सोर्सस से बनाई गई संपत्ति की जांच की जाएगी। उनके सुर भी इसीलिए बदले हैं क्योंकि उन्हें अब लग रहा है कि जांच हो रही है। जबसे उनके भाई आनंद कुमार पर ईडी ने कार्रवाई कर प्लॉट जब्त किया है तबसे वह डरी हुई हैं।

गिर्राज सिंह धर्मेश योगी सरकार में राज्यमंत्री समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजित कल्याण के पद पर हैं। उन्होंने अपने इस विवादित बयान से लोगों को तो बचने की सलाह दे दी लेकिन खुद अपना सिर ओखली में दे दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1