योगी सरकार ने 5 आईपीएस अफसरों के किए तबादले

यूपी की योगी सरकार ने शुक्रवार देर शाम 5 IPS अफसरों के तबादले कर दिए हैं। जिसमें मथुरा के SSP शलभ माथुर को DIG विशेष जांच प्रकोष्ठ बनाया गया है। वहीं उनकी जगह 2013 बैच के IPS गौरव ग्रोवर को मथुरा का नया SSP बनाया गया है।

साल 2009 बैच के IPS मुनिराज को अलीगढ़ का नया SSP बनाया गया है, वहीं आकाश कुलहरि को DIG पीएसी मुख्यालय बनाया गया है। इसके साथ ही 2008 बैच के IPS विपिन मिश्रा को SP बहराइच बनाया गया है।

बताते चलें कि जनवरी में योगी सरकार ने 64 IPS अफसरों का तबादला किया था। जिनमें 19 अधिकारियों को तो प्रमोशन के साथ अपने पद पर बरकरार रखा था। वहीं अन्य अधिकारियों के विभागों में फेरबदल हुआ था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1