Delhi Flood

Delhi Flood: यमुना लगातार उफान पर, NDRF ने दिल्ली के प्रगति मैदान में चलाया बचाव अभियान, इन मार्गों से दी गई बचने की सलाह

Delhi Flood: भारी बारिश और हरियाणा से छोड़े गए पानी के चलते यमुना उफान पर है। देश की राजधानी दिल्ली में बाढ़ का कहर अभी भी बरकरार है। अभी भी यमुना नदी का जलस्तर अब भी खतरे के निशान के पार है।अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमों ने शनिवार देर रात प्रगति मैदान के पास निचले इलाकों में बचाव अभियान चलाया, क्योंकि यमुना नदी में लगातार उफान जारी है।
यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। जलभराव के कारण आसपास के इलाके और कई प्रमुख सड़कें प्रभावित हैं। बचाव अभियान पर अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

इस बीच, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के कर्मचारियों ने सुप्रीम कोर्ट क्षेत्र के पास मथुरा रोड से पानी निकालने के लिए एक विशेष अभियान चलाया यह अभियान देर रात चली क्योंकि शनिवार को भारी बारिश के कारण आस-पास के इलाके और प्रमुख सड़कें जलमग्न हैं।

सैकड़ों लोगों ने मयूर विहार के राहत शिविर में बिताई रात
निचले इलाकों से बचाए गए सैकड़ों लोगों ने मयूर विहार के राहत शिविर में रात बिताई। वहीं शनिवार को दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में जलभराव और यातायात जाम हो गया।
दिल्ली के इन मार्गों से दी गई बचने की सलाह
सभी यात्रियों को खान मार्केट, तीन मूर्ति गोल चक्कर, जीजीआर-पीडीआर, ए-प्वाइंट से डब्ल्यू-प्वाइंट, कमला एक्सप्रेस बिल्डिंग, एंड्रयूज गंज, खानपुर टी-प्वाइंट, भैरों मार्ग पर अंडर रेलवे ब्रिज जैसे मार्गों से बचने की सलाह दी गई है। इन इलाकों में सड़कों पर पानी भरा हुआ है।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1