Patna Weather

Bihar Weather: पटना समेत सभी जिलों में भारी बारिश की संभावना, गर्जन के साथ बिजली घिरने की चेतावनी …

Patna Weather: बिहार (Bihar) में राजधानी समेत प्रदेश में मानसून का प्रभाव 3 दिनों तक बना रहेगा। अगले 24 घंटों के दौरान पटना समेत सभी जिलों में वर्षा होने की संभावना है।
वहीं, मौसम विभाग की तरफ से मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ बिजली चमकने की चेतावनी भी दी गई है। आज यानी रविवार को पटना समेत कई इलाकों में मेघ गर्जन के साथ झमाझम वर्षा से मौसम सुहाना बना रहेगा।
पिछले दिनों हुई वर्षा के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। रविवार को पटना व इसके आसपास इलाकों में सुबह से ही आंशिक बादल छाए रहे। दोपहर बाद उमड़-घुमड़ कर बादल बनते रहेंगे। शाम पांच बजे के आसपास तेज हवा के प्रवाह के साथ हल्की वर्षा से मौसम सुहाना बन जाएगा। पटना समेत भागलपुर, जिरादेई, सिवान, अररिया में हल्की वर्षा दर्ज की गई। पटना में 0.6 मिमी वर्षा दर्ज हुई।

दो-तीन दिनों के बाद उत्तर बिहार में होगी मध्यम वर्षा
उत्तर बिहार में अगले चौबीस घंटे में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं, तराई के क्षेत्रों खासकर पश्चिम चंपारण में भारी वर्षा हो सकती है। इसके बाद वर्षा की सक्रियता में कमी आएगी। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार को 19 जुलाई तक के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि अगले 24 घंटों में विशेष रूप से तराई के जिलों में कहीं- कहीं मध्यम वर्षा हो सकती है।

पश्चिम चंपारण जिलों में मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। जबकि अन्य सभी जिलों के अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। इन जिलों के कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है।

बिहार में कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
तेज बारिश के कारण पूर्व व उत्तर बिहार की नदियों के जलस्तर में वृद्धि तेजी से होने लगी है। पूर्व बिहार में कोसी और सीमांचल की नदियां उफान पर हैं। इस वजह से बिहार-झारखंड के बीच गोड्डा जिला होकर आना-जाना भी मुश्किल हो गया है। बारिश की वजह से सीमावर्ती क्षेत्रों के लगभग 70 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार के कई गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। सहरसा में एक दर्जन स्कूलों में पानी घुस चुका है। खगड़िया के संतोष जलद्वार के पास बागमती खतरे के निशान से 19 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। अलौली प्रखंड के उत्तरी बोहरवा गांव में शुक्रवार की रात से शनिवार की सुबह तक सात घर जल में विलीन हो गए। वहीं उत्तर बिहार के जिलों में नेपाल में हो रही बारिश का भी असर देखा जा रहा है।

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1