WWDC 2026 Apple iOS 27 Update : लंबे समय से सुर्खियों में बनी Apple की Siri अब बड़े बदलाव के साथ एंट्री करने वाली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी ios 27 के साथ Siri को पूरी तरह से रीडिजाइन कर एक पावरफुल AI टूल में बदलने की तैयारी कर रही है। इस बार सिर्फ मामूली अपडेट नहीं, बल्कि यूजर्स को कई नए और ऐडवांस फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।
Google Gemini से मिलेगी ताकत
एप्पल ने इस साल गूगल के साथ साझेदारी की घोषणा को है, जिसके तहत जमीनी AI को Siri और Apple Intelligence फीचर्स में इंटीग्रेट किया जाएगा। उम्मीद है कि WWDC 2026 में इस सहयोग का असर पहली बार साफ तौर पर देखने को मिलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Google ne Apple के लिए खास AI मॉडल तैयार किया है, जो Gemini 3 के स्तर का हो सकता है, जिससे Siri पहले से ज्यादा स्मार्ट और फास्ट बन जाएगी।
Siri का अलग ऐप भी आ सकता है
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple एक नई स्टैंडअलोन Siri ऐप विकसित कर रहा है, जो AI चाट्सबोट्स की तरह काम कर सकती है। इस ऐप में यूजर्स को वॉइस मोड ऑन/ऑफ करने का विकल्प मिलेगा, साथ ही वे फोटो और डॉक्यूमेंट भी अपलोड कर सकेंगे। इसके अलावा, चैट हिस्ट्री देखने और पुरानी बातचीत को आसानी से सर्च करने जैसी सुविधाएं भी इसमें शामिल हो सकती हैं।
अब Siri करेगी आपके काम खुद
नई Siri अब सिर्फ सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि एक स्मार्ट AI एजेंट के रूप में काम करेगी। यह iphone और Mac के कई फीचर्स को को कंट्रोल करते हुए यूजर्स की जरूरत के अनुसार पर्सनलाइज्ड जवाब दे सकेगी। मैसेज, नोट्स और ईमेल्स जानकारी लेकर सुझाव देने के साथ-साथ यह एप्स में जाके टास्क पूरा कर पाएगी, वेब सर्च कर सकेगी और यूजर्स को लेटेस्ट खबरे भी दिखा सकेगी।
Spotlight की जगह ले सकती है Siri
Apple अपने मौजूदा सर्च सिस्टम स्पॉटलाइट की जगह Siri को लाने की तैयारी में है। यानि आने वाले समय में फोन के अंदर सर्च करने का तरीका पूरी तरह बदल सकता है, जहां Siri ही यूजर्स के लिए मेन सर्च टूल के तौर पर काम करेगी।
अब कई AI चाट्सबोट्स का मिलेगा स्पोर्ट
फिलहाल Siri में chatGpt का इस्तमाल किया जाता है, लेकिन iOS 27 के साथ इसमें बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। Apple एक नया एक्टेंशन सिस्टम पेश कर सकता है, जिसके जरिए यूजर्स Claude,Gemini या Grok जैसे अलग अलग AI चाट्सबोट्स को siri के साथ जोड़ सकेंगे। इसके अलावा, एक खास AI App Store जैसा सेक्शन भी दिया जा सकता है, जहां से यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से नए AI टूल्स इंस्टॉल कर पाएंगे।
कब होगा लॉन्च ?
Apple इन नए फीचर्स की घोषणा जून 2026 में होने वाले WWDC 2026 में कर सकते है। हालांकि, ये अपडेट यूजर्स को iOS 27 के साथ मिलेगा, जिसे आमतौर पर सितंबर में नए iphone लॉन्च के साथ जारी किया जाता है।अगर ये सभी बदलाव लागू होते हैं, तो Siri एक साधारण वॉइस असिस्टेंट से आगे बढ़कर एक पावरफुल AI साथी बन जाएगी, जो रोजमर्रा के कई कामों को आसान बना सकेगी।

