दुनियाभर में 1 करोड़ पहुंचा आंकड़ा, US में 24 घंटों में 36,975 नए मामलों की पुष्टी

दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। विश्व के 213 देश कोरोना वायरस से प्रभावित हुए हैं। अब पूरी दुनिया में आज शनिवार तक कोरोना संक्रमितों की संख्या एक करोड़ तक जा पहुंची है। बीते शुक्रवार तक कुल आंकड़ा 97,47,756 तक पहुंच गई थी। इसके साथ ही पूरी दुनियां में इस जानलेवा वायरस ने करीब 5 लाख लोगों की जान ले ली है। वेबसइट वल्डोमीटर के मुताबिक अमेरिका में 2,,05,909, ब्राजील में 12,33,147, रूस में 62,0,794, यूके में 30,79,80, स्पेन में 294,566, इटली में 239,706 मामले सामने आए हैं। अमेरिका में 12,68,23 ब्राजील में 55,054, रूस में 8,781, यूके में 43,230, स्पेन में 28,330, इटली में 34,678 लोगों की मौत हुई है।

वहीं कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका है। जहां अभी भी लगातार संक्रमितों की संख्या के साथ साथ मौत के आंकड़े भी बढ़ रहे हैं। अमेरिका में अभी भी एक दिन में औसतन करीब 25 से 30 हजार नए मामलों की पुष्टी हो रही है। बीते 24 घंटों में 36,975 नए मामलों की पुष्टी हुई है। इस बीच, अमेरिका में अर्थव्यवस्था खोलने की घोषणा के ठीक कुछ दिन बाद टेक्सास में रिओपनिंग प्रक्रिया को रोक दिया गया है। आपको बता दें टेक्सास में कारोबार खोलने के 55 दिन बाद कोरोना के नए मामले में तेजी से इजाफा हुआ जिसके बाद यहां के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने कहा कि, जिन शॉपिंग मॉल, रेस्तरां, बार, जिम और दूसरे व्यवसायों को खोल दिया गया था, वहां संक्रमण के कई मामले आए हैं। साथ ही ये भी कहा कि अब एक बार फिर से इन स्थानों को बंद किया जा रहा है। उन्होंने दक्षिण और पश्चिमी इलाकों में सामाजिक दूरी बहाल करने की चेतावनी दी है।


Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1