world coronavirus update: 1.32 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित, 5.75 से ज्यादा मौत

पूरी दुनिय कोरोना वायरस के प्रकोप से बेहाल है। हर गुजरते दिन के साथ कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। हर दिन दुनियाभर में कोरोना के दो लाख से ज्यादा नए मरोजों की पुष्टी हो रही है। पिछले 24 घंटे में ही कोरोना के 2.15 लाख नए मामले सामने आए हैं और 5,311 लोगों की मौत हो गई। इन आकड़ों के बाद दुनिया में 1 करोड़ 34 लाख से लोग ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। तो वहीं कोरोना से मरने वालों की संख्या 5 लाख 80 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं राहत की बात ये है कि कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में भी इजाफ़ा हुआ है, और अब तक कुल 78 लाख से ज्यादा लोग इस बीमारी को मात देकर स्वस्थ्य हो चुके हैं। तो वहीं फिलहाल एक्टिव केस की संख्या करीब 50 लाख है।

कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका है जहां अबतक 35 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं, जबकि एक लाख 39 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। वहीं अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर ब्राजील है। जहां कोरोना का कहर जारी है। बता दें ब्राजील में 19 लाख से ज्यादा लोग वायरस से संक्रमित हैं। ब्राजील में 12.1 लाख लोग ठीक हो चुके हैं तो वहीं मरने वालों की संख्या यहां 74 हजार 133 है। ब्राजील के बाद विश्व में कोरोना संक्रमित देशों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर भारत है। जहां 9.07 लाख लोग कोरोना के शिकार हो चुके हैं तो मरने वालों की संख्या 23 हजार के पार है। भारत में कोरोना रिकवरी रेट 65 प्रतिशत के अधिक हो जो राहत की बात है। अब तक 5 लाख 71 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं।

रूस में भी कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। बता दें अब तक रूस में 7.4 लाख से अधििक लोग कोरोना का शिकर हो तुके हैं। रूस में 5.13 लाख ठीक हो चुके हैं। तो वहीं 11,614 लोगों की मौत अबतक हो चुकी है। इसके साथ ही स्पेन, यूके, इटली, पेरू, चिली, इटली, ईरान, मैक्सिको, पाकिस्तान, टर्की, साउथ अरब, साउथ अफ्रीका और जर्मनी में कोरोना मामलों की संख्या दो लाख पार हो चुकी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1