Twisha Sharma Death Case

ट्विशा शर्मा का पोस्टमार्टम दोबारा होगा या नहीं? जानिए मृतका के परिजनों ने याचिका में क्या की है मांग

Twisha Sharma Death Case: ट्विशा मौत मामले में उनके परिजनों ने भोपाल कोर्ट में दोबारा पोस्टमार्टम के लिए याचिका दायर की थी, जिसकी सुनवाई आज (बुधवार को) कोर्ट में होगी। इस दौरान, ट्विशा के दोबारा पोस्टमार्टम पर कोर्ट विचार कर सकता है। ट्विशा के परिवार की मांग है कि उनका पोस्टमार्टम दोबारा दिल्ली के एम्स में हो। भोपाल एम्स की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को ट्विशा का परिवार पहले ही खारिज कर चुका है। जानें ट्विशा मौत मामले में अब तक क्या-क्या हुआ है।

ट्विशा शर्मा मौत मिस्ट्री केस में नया ट्विस्ट
भोपाल में ट्विशा शर्मा मौत मिस्ट्री में नया ट्विस्ट आ गया है। ट्विशा की सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह ने अपने एंटीसिपेटरी बेल पिटीशन में जो दावा किया है वो बेहद गंभीर है। इस बीच, आरोपी पति की अग्रिम जमानत खारिज हो गई है। ट्विशा के पति को पकड़ने के पुलिस फुल एक्शन में है। पुलिस ने समर्थ सिंह की जानकारी देने वालों पर 10 हजार का इनाम रखा है। ऐसे में बड़ा सवाल है कि क्या ग्लैमर की दुनिया से आने वाली ट्विशा शर्मा सच में ड्रग एडिक्ट थीं या फिर केस को कमजोर करने के लिए ऐसी थ्योरी बनाई जा रही है।

ट्विशा शर्मा पर उनकी सास ने क्या आरोप लगाए?
भोपाल में रिटायर्ड जज की बहू ट्विशा शर्मा की मौत का मामला लगातार उलझता जा रहा है। मौत के कई दिन बाद भी विवाद थमता नहीं दिख रहा है। मामले में नया मोड़ उस वक्त आया जब आरोपी सास गिरिबाला सिंह ने एंटीसिपेटरी बेल पिटीशन में चौंकाने वाले दावे किए। बेल पिटीशन में गिरिबाला सिंह ने ट्विशा को ड्रग्स एडिक्ट बताया है। आरोप के मुताबिक, नशा नहीं मिलता था तो ट्विशा के हाथ कांपते थे। प्रेग्नेंट होने के बाद ट्विशा का बिहेव बदल गया था। ट्विशा 17 अप्रैल से 18 अप्रैल के बीच लापता हुई थी। ड्रग ओवरडोज के कारण ट्विशा ने एबॉर्शन कराया था। ट्विशा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, उसका साइक्लोजिस्ट के पास इलाज चल रहा था।

ट्विशा के परिजनों ने आरोपों को किया खारिज
लेकिन ट्विशा के परिजन इसे पूरी तरह से मनगढ़ंत बता रहे हैं। ट्विशा के पिता का आरोप है कि हाई प्रोफाइल केस होने के चलते एविडेंस को मैनिपुलेट किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए भोपाल पुलिस ने एसआईटी का गठन किया है। एसीपी रजनीश कश्यप की अगुवाई में बनाई गई इस टीम में महिला पुलिसकर्मियों समेत 6 अधिकारी शामिल हैं।

ट्विशा की मौत से पहले क्या हुआ था?
ट्विशा के ससुराल वालों के मुताबिक, 11 मई की शाम ट्विशा, ब्यूटी पार्लर से तैयार होकर घर लौटी थी। उसी दौरान, उसकी मां का फोन आया और बातचीत करते हुए वो घर की छत पर चली गई। कुछ देर बाद कॉल अचानक कट गया। फिर, रात करीब साढ़े 10 बजे ट्विशा घर की छत पर फंदे से लटकी मिली। पति समर्थ सिंह पड़ोसियों की मदद से उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

ट्विशा से मां की आखिरी चैट
इस बीच, ट्विशा और उनकी मां के बीच हुई आखिरी व्हाट्सएप चैट सामने आई है। मां से बात करते हुए वह काफी परेशान दिख रही थीं। इसमें ट्विशा ने अपने ससुराल वालों को लेकर कई गंभीर बातें लिखीं। पति समर्थ सिंह पर उसके चरित्र पर सवाल उठाने जैसे आरोप लगाए। व्हाट्सऐप चैट के मुताबिक, ट्विशा ने मां को भेजे मैसेज में लिखा था कि बहुत परेशान हूं। ये लोग बहुत घटिया हैं, शक करते हैं, समर्थ पूछता है कि मेरे पेट में किसका बच्चा है। मुझे यहां से आकर ले जाओ, ये लोग मुझे जीने नहीं देंगे। मेरा जीवन नरक हो गया है। ये लोग बहुत निर्दयी हैं। समर्थ तो ठीक से मुझसे बात तक नहीं करता।

पुलिस पर ट्विशा के परिजनों का आरोप
परिजनों का आरोप है कि पहले तो भोपाल पुलिस केस दर्ज करने में भी आनाकानी कर रही थी, लेकिन मामले को तूल पकड़ता देख पुलिस ने आखिरकार मामला दर्ज किया। इस बीच पुलिस का दावा है कि ट्विशा के परिजनों के बयानों और व्हाट्सऐप चैट समेत तमाम एविडेंस के साथ जांच कर रहे हैं।

आत्महत्या में प्रयोग हुई बेल्ट की रिपोर्ट आई सामने
लेकिन ट्विशा के परिजन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने, ट्विशा की बॉडी पर चोट के कई निशान होने की बात कही। वे सीधे सबूतों से छेड़छाड़ का आरोप लगा रहे हैं। ट्विशा के माता-पिता का कहना है कि जो बेल्ट ट्विशा के गले में मिली थी, उसके इंस्पेक्शन के बिना ही पोस्टमार्टम कर दिया गया। हालांकि, ट्विशा सुसाइड केस में अब सुसाइड में प्रयोग हुई बेल्ट की रिपोर्ट सामने आ गई है और इस रिपोर्ट में पुष्टि की गई है कि पुलिस ने जिस बेल्ट को जांच के लिए भेजा था, ट्विशा ने उसी बेल्ट का इस्तेमाल कर कथित तौर पर सुसाइड की।

लिगेचर रिपोर्ट में भी ट्विशा शर्मा की मौत को आत्महत्या बताया गया है। जानकारी के अनुसार, पोस्टमार्टम के वक्त फंदे में प्रयोग हुआ बेल्ट मौजूद नहीं था। यह बेल्ट पुलिस ने 2 दिन पहले जांच एजेंसियों को उपलब्ध कराया था, जिसके बाद उसकी रिपोर्ट सामने आई है।

ट्विशा शर्मा मौत पर सस्पेंस!
31 साल की ट्विशा शर्मा मूल रूप से यूपी के नोएडा की रहने वाली थीं। उन्होंने एमबीए की पढ़ाई की थी और दिल्ली की एक निजी कंपनी में नौकरी करती थीं। शादी से पहले वो तेलुगु फिल्मों और मॉडलिंग की दुनिया में भी काम कर चुकी थीं। इसी दौरान, एक ऐप पर उनकी मुलाकात समर्थ सिंह से हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और परिवार की सहमति से दिसंबर, 2025 में शादी हुई थी।

लेकिन शादी के महज 5 महीने बाद ट्विशा की मौत ने पूरे मामले को रहस्य और विवादों से भर दिया है। ट्विशा के परिवार वालों ने आरोपी सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाए हैं। दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी ट्विशा शर्मा के दोस्तों ने प्रदर्शन किया और दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1