Farm laws

दिल्ली कूच करने निकला किसानों का काफिला… चढ़ूनी बोले- यूपी में बीजेपी को हराएंगे

हरियाणा के यमुनानगर से Delhi Border कूच करने निकला किसानों का काफिला सोमवार को Panipat पहुंचा। भारतीय किसान यूनियन के हरियाणा के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी की अगुवाई में किसानों का जत्था पानीपत टोल प्लाजा पहुंचा। चढूनी ने यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अब Mission Uttar Pradesh शुरू होगा, हम उत्तर प्रदेश चुनाव में BJP को हराने का काम करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सस्पेंड होने से मेरा कोई नुकसान नहीं हुआ बल्कि सस्पेंड करने वालों का नुकसान हुआ है। सस्पेंड होने के बाद भी उनका काफिला बढ़ता जा रहा है, मुझे सस्पेंड करने वालों को जनता बुरा बता रही है। मैंने एक विचारधारा रखी थी। मैं अपनी विचारधारा पर अब भी कायम हूं।

चढूनी ने कहा कि निलंबन के बावजूद आंदोलन में उनकी भागीदारी पहले से ज्यादा रहेगी। सस्पेंशन के बावजूद भी किसान संयुक्त मोर्चा के हर आह्वान का पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस समय लोगों में जोश और आक्रोश का जो मिश्रण देखा जा रहा है वो बीजेपी के लिए खतरे की घंटी है।

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के ताजा बयान पर Gurnam Singh Chaduni ने तंज भरे लहजे में कहा कि ग्यारह दौर की बातचीत में तो कृषि मंत्री किसानों को कृषि कानूनों के फायदे, अब क्या बताएंगे।

BKU मान ग्रुप के सवाल पर चढूनी भड़क गए। उन्होंने कहा कि यह लोग गद्दार हैं। उनकी वजह से कृषि कानून लागू हुए हैं। वो अमेरिका से मिल गए हैं। उन्होंने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन करना चाहिए। कृषि कानून रद्द होने से किसान वेंटिलेटर पर चला जाएगा। वेंटिलेटर से उतारने के लिए किसान की आमदनी बढ़ानी पड़ेगी। कृषि कानून रद्द करवाना ही इस आंदोलन और मेरी जिंदगी का भी लक्ष्य है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1