Odisha Government

Puri Jagannath Temple: 16 अगस्त से खुलेगा पुरी जगन्नाथ मंदिर

ओडिशा में पुरी जगन्नाथ मंदिर आगामी 16 अगस्त से भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा। पहले 5 दिन तक पुरी शहर के लोगों को महाप्रभु के दर्शन करने का अवसर मिलेगा। इसके बाद 23 अगस्त से सभी भक्त महाप्रभु का दर्शन कर पाएंगे। COVID दिशा निर्देश के तहत भक्त महाप्रभु का दर्शन करेंगे। यह जानकारी बुधवार को Puri Jagannath Temple के मुख्य प्रशासक किशन कुमार ने दी है। मुख्य प्रशासक ने कहा कि Corona महामारी के कारण जगन्नाथ मंदिर को भक्तों के लिए बंद कर दिया गया था। बिना भक्तों के महाप्रभु की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा हुई थी। रथयात्रा खत्म होने के बाद जगन्नाथ मंदिर खोलने को लेकर बुधवार को Jagannath Temple के मुख्य प्रशासक किशन कुमार की अध्यक्षता में छत्तीसा निजोग की बैठक हुई। इस बैठक में छत्तीसा निजोग के महानायक जनार्दन पाटजोशी महापात्र, पुरी के जिलाधीश समर्थ वर्मा, SP विशाल सिंह, सीडीएमओ सुजाता मिश्र, छत्तीस निजोग के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

बैठक के बाद Jagannath Temple खोलने को लेकर मुख्य प्रशासक ने घोषणा की है। बैठक में लिए गए निर्णय के मुताबिक, 16 अगस्त सोमवार से श्रीमंदिर खोला जाएगा। पहले 5 दिन पुरी शहर के लोगों को दर्शन की अनुमति दी गई है। 16 से 20 अगस्त तक पुरी के लोगों के लिए जगा कालिया का दर्शन करने की व्यवस्था की गई है। 21 व 22 अगस्त को पुरी शहर शटडाउन है, ऐसे में भक्त मंदिर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। इन 2 दिन मंदिर परिसर को सैनिटाइज किया जाएगा। इसके बाद 23 अगस्त को सभी भक्तों के लिए महाप्रभु का द्वार खोल दिया जाएगा। दर्शन के लिए डबल डोज टीका या RTPCR नेगेटिव रिपोर्ट जरूरी है। 96 घंटे पहले की RTPCR निगेटिव रिपोर्ट दिखाने के बाद ही भक्तों को मंदिर के अंदर प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। सुबह सात से रात आठ बजे तक Jagannath Temple में प्रवेश की अनुमति मिलेगी। साप्ताहिक शटडाउन, जन्माष्टमी के दिन जगन्नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। गौरतलब है कि 23 मार्च से COVID की दूसरी लहर आने के बाद पुरी जगन्नाथ मंदिर को भक्तों के लिए बंद कर दिया गया था। महाप्रभु की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा, बाहुड़ा यात्रा व सोना वेश आदि भी बिना भक्तों के ही संपन्न की गई थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1