इधर-उधर थूका तो होगा जुर्माना

बीते मंगलवार को PM नरेंद्र मोदी ने देश में Lockdown के दूसरे चरण की घोषणा कर दी है। ऐसे में आज Lockdown के बीच किन्हें छूट मिलने जा रही है इसकी गाइडलाइंस जारी हो गई हैं। इसके अनुसार फिलहाल परिवहन पर पूरी तरह रोक जारी रहेगी। राज्यों के बॉर्डर भी सील ही रहेंगे। यानी बस, मेट्रो, हवाई और ट्रेन सफर पूरी तरह बंद ही रहेगा। इसके अलावा स्कूल, कॉलेज कोचिंग सेंटर भी बंद ही रहेंगे। वहीं किसानी से जुड़े कामों को छूट जारी रहेगी। इसके साथ ही मुंह कवर करना अब जरूरी कर दिया गया है। इधर उधर थूकने वालों पर जुर्माना भी लगेगा।

गाइडलाइन में साफ कर दिया गया है कि शादियां फिलहाल किसी समारोह के साथ आयोजित नहीं हो सकतीं। जिम व धार्मिक स्थान पूरी तरह बंद रहेंगे। राजनीतिक और खेल आयोजन पर भी रोक। इसके अलावा मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। निर्देशों के अनुसार किसानों और कृषि मजदूरों को हार्वेस्टिंग से जुड़े काम करने की छूट रहेगी। कृषि उपकरणों की दुकानें, उनके मरम्मत और स्पेयर पार्ट्स की दुकानें भी खुली रहेंगी। खाद, बीज, कीटनाशकों के निर्माण और वितरण की गतिविधियां चालू रहेंगी, इनकी दुकानें खुली रहेंगी। कटाई से जुड़ी मशीनों के एक राज्य से दूसरे राज्य में मूवमेंट पर कोई रोक नहीं रहेगी।

3 मई तक ये गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी-

1- सुरक्षा उद्देश्यों और कुछ अन्य अपवादों को छोड़कर घरेलू, अंतर्राष्ट्रीय हवाई यात्राओं पर प्रतिबंध।

2- ट्रेन की यात्राएं बंद।

3- सार्वजनिक परिवहन और मेट्रो रेल सेवाएं व बसें बंद रहेंगी।

4- मेडिकल जरूरतों के अलावा इंटर डिस्ट्रिक्ट और इंटरस्टेट मूवमेंट की इजाजत नहीं होगी।

5- शैक्षिक, प्रशिक्षण, कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे।

6- सिर्फ जिन्हें अनुमति हो वो औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों हो सकेंगी ।

7- हॉस्पिटेलिटी सेवाएँ प्रतिबंधित रहेंगी।

8- टैक्सी, ऑटोरिक्शा, साइकिल रिक्शा और कैब बंद रहेंगे।

9- सिनेमा हॉल, मॉल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, जिम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, स्विमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थिएटर्स, बार और ऑडिटोरियम बंद रहेंगे।

10- सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, धार्मिक कार्य बंद रहेंगे।

11- धार्मिक मण्डली सख्त वर्जित है।

12- अंतिम संस्कार में 20 से अधिक लोग नहीं जा सकेंगे।

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए Lockdown को 3 मई तक बढ़ा दिया गया है। मंगलवार को घोषणा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि संक्रमण पर रोक लगाने में लॉकडाउन के प्रभावी नतीजे मिले हैं। प्रधानमंत्री ने करीब 25 मिनट के राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि दूसरे चरण में Lockdown का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जायेगा। उन्होंने कहा था कि 20 अप्रैल से कुछ इलाकों में छूट भी दी जा सकती है।

Coronavirus का संक्रमण भारत में लगातार बढ़ रहा है। देश में पिछले 24 घंटे में 1076 पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद Corona से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 11439 हो गई है। वहीं, पिछले 24 घंटे में Corona से 38 लोगों की मौत हुई है, जिससे कोविड-19 महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 377 पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, Coronavirus के कुल 11439 मामलों में से 9756 एक्टिव केस हैं। इसके अलावा, 1305 लोग पूरी तरह से ठीक हो गए हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार सुबह 8 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, Coronavirus से सर्वाधिक 178 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। यहां अब इस महामारी से पीड़ितों की संख्या 3124 हो गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1