Congress

कांग्रेस में बढ़ेगी प्रियंका गांधी की भूमिका, यूपी में कौन होगा पार्टी अध्यक्ष? इन नामों की है चर्चा

उदयपुर में हाल ही में संपन्न हुए कांग्रेस (Congress) नव संकल्प शिविर के बाद अब अगले चंद दिनों में ही उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) कांग्रेस (Congress) के नए अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी जाएगी। साथ ही पूरी प्रदेश इकाई का पुनर्गठन किया जएगा।

ये खबर इस लिहाज़ से बहुत महत्वपूर्ण है कि पिछले कुछ महीनों से लगातार इस बात पर चर्चा हो रही है कि पार्टी महासचिव उतर प्रदेश (Uttar Pradesh) से जुड़ी रहेंगी या फिर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) छोड़ किसी और प्रदेश पर ध्यान देंगी। सूत्रों ने बताया कि एक तरफ़ प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की भूमिका कांग्रेस संगठन में बढ़ना तय है तो दूसरी तरफ़ ये भी तय है कि प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) उत्तर प्रदेश का दामन नहीं छोड़ेंगी।

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर या तो किसी ब्राह्मण या किसी दलित नेता की नियुक्ति करने पर विचार चल रहा है। सूत्रों ने बताया कि संभावित नामों में प्रमोद तिवारी, राजेश मिश्रा, निर्मल खत्री और दलित नेता पी एल पुनिया शामिल हैं। संभावित नामों में एक नाम आचार्य प्रमोद कृषणम का भी हो सकता है। गौरतलब है कि निर्मल खत्री पहले भी राज्य इकाई के अध्यक्ष रह चुके हैं।

सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने राज्य इकाई को इस बार पूरी ताकत से नगर निकाय चुनाव लड़ने की हिदायत दे दी है। नगर निकाय चुनाव अक्टूबर महीने में होने हैं।

वैसे उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) कांग्रेस के लिए पीठ थपथपाने कि खबर ये है कि पिछले दिनों दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में उदयपुर में तय फैसलों के कार्यान्वयन पर 2-3 दिनों तक लगातार बैठकें हुई थी, जिसमें ये सामने आया कि उदयपुर में जो फैसला हुआ है, उस पर यूपी में बहुत पहले अमल हो चुका है। चिंतन शिविर में संगठन में हर स्तर पर 50 फीसदी युवाओं को जगह देने, एक व्यक्ति एक पद और एक परिवार से एक टिकट देने का फैसला लिया गया है।

SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1 Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan | शाहरुख की पठान के साथ सलमान के टीजर की टक्कर, पोस्टर रिवील 200करोड़ की ठगी के आरोपी सुकेश ने जैकलीन के बाद नूरा फतेही को बताया गर्लफ्रैंड, दिए महँगे गिफ्ट #noorafatehi #jaqlein #sukesh क्या कीवी का होगा सूपड़ा साफ? Team India for third ODI against New Zealand #indiancricketteam