Donald Trump childhood home

नीलाम होगा ट्रंप का घर, जानिए कितने रुपये तय की गई है कीमत

अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump के बचपन का घर 4 साल में चौथी बार नीलाम किया जा रहा है। इसकी कीमत तीन मिलियन डालर (करीब 22 करोड़ भारतीय रुपये) तय की गई है। नीलाम करने वाली कंपनी को उम्मीद है कि Trump के प्रशंसक इसको खरीदने में सफल होंगे।

Trump के स्वर्गीय पिता फ्रेड ने न्यूयॉर्क के उपनगर की जमैका स्ट्रीट में यह घर वनवाया था। इस घर में Trump का 4 साल की उम्र तक बचपन बीता था। घर में 5 बेडरूम हैं। बाद में फ्रेड ने बड़ा घर बनवा लिया था, जिसमें 23 कमरे थे।

ट्रंप का यह घर चौथी बार नीलाम हो रहा है। इससे पहले इस घर की 2016 में नीलामी हुई थी। घर वहीं पास में रहने वाले व्यक्ति ने लिया था। एक साल बाद नीलामी में बोली लगाने वाले ने लेने से इन्कार कर दिया। फिर इस घर की नीलामी के लिए एयरबीनबी पर Trump के कटआउट के साथ विज्ञापन दिया गया। उसके बाद भी कोई बात नहीं बनी। इस तरह से यह घर अब चौथी बार नीलाम हो रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1