जानिए काजू खाने के क्या फायदें क्या नुकसान

शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे Dry Fruits खाना पसंद न हो और Dry Fruits में भी सबसे ज्यादा काजू (Cashew) पसंद किया जाता है। काजू न सिर्फ Taste में अच्छा लगता है, बल्कि यह कई पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। अक्सर Healthy रहने के लिए काजू खाने की सलाह दी जाती है। काजू में फाइबर, प्रोटीन, आयरन और कई तरह के एंटी ऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं। काजू कैंसर की बीमारी में फायदेमंद होता है। इसके सेवन से Low Blood Pressure की समस्या ठीक होती है और Cashew खाने से डायबिटीज कंट्रोल रहती है।

डॉ. के अनुसार Cashew खाने से दिमाग तेज होता है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम तत्व मस्तिष्क में रक्त के संचार को बढ़ाता है। इन सब विशेष गुणों के बावजूद कुछ ऐसी शारीरिक समस्याएं भी होती हैं, जिनमें Cashew का सेवन नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं किन लोगों के लिए Cashew का सेवन हानिकारक हो सकता है।

मोटे लोग बिल्कुल न खाएं काजू

ज्यादा मोटे लोग या यह कहें कि जिनके शरीर में फैट ज्यादा है, उन्हें Cashew का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए, क्योंकि Cashew में वसा अत्यधिक होती है। शोध के अनुसार 30 Cashew में 163 कैलोरी होती है और 13.1 ग्राम फैट होता है। जिनका वजन पहले से ही बढ़ा हुआ है, उन्हें Cashew खाने से परहेज करना चाहिए।

पेट से संबंधित परेशानी में नुकसानदायक
पेट से संबंधित बीमारी वाले मरीजों को भी Cashew खाने से परहेज करना चाहिए। चूंकि Cashew में वसा ज्यादा होती है, इसलिए आसानी से पच नहीं पाता है। Cashew में फाइबर ज्यादा होता है, जिससे यह गैस की समस्या पैदा कर सकता है। काजू के अधिक सेवन से पेट में सूजन की समस्या भी हो सकती है। जिन लोगों को कब्ज, गैस, एसिडिटी या पाचन से संबंधित शिकायत रहती है, उन्हें तो Cashew से बिल्कुल तौबा कर लेना चाहिए।

माइग्रेन के मरीज ना खाएं काजू
डॉ. के अनुसार माइग्रेन की परेशानी से जूझ रहे लोगों को भी Cashew नहीं खाना चाहिए। Cashew में काफी मात्रा में एसिड मौजूद होता है जो सिर दर्द को और अधिक बढ़ाता है।

गालब्लैडर में स्टोन हो तो संभल जाएं
जिन्हें गालब्लैडर में पथरी की समस्या है, उन्हें काजू खाने से बचना चाहिए। Cashew में मौजूद ऑक्सलेट्स ऐसे मरीजों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। आमतौर पर माना जाता है कि गालब्लैडर में स्टोन की समस्या हाई कोलेस्ट्रॉल वाले लोगों को ज्यादा होती है और Cashew में भी अत्यधिक वसा होती है। ऐसे में Cashew गालब्लैडर का दर्द बढ़ा सकता है।

हाई ब्लड प्रेशर के मरीज करें परहेज
हाई ब्लड प्रेशर के मरीज को Cashew नहीं खाना चाहिए। काजू में सोडियम काफी मात्रा में होता है, जो ब्लड प्रेशर को बढ़ता है। हाई बीपी के मरीजों को Cashew का सेवन नियंत्रित रखना चाहिए।


ये है काजू खाने का सही तरीका
अगर Cashew को ऑयल में फ्राइ करके खाते हैं तो यह तरीका गलत है। इससे Cashew में मौजूद गुण नष्ट हो जाते हैं। Cashew को फ्राइ करने के बजाए स्वादिष्ट बनाने के लिए इसे हल्का भून लेना चाहिए और थोड़ा सा नमक डाल सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1