Lifestyle and Relationship

Merry Christmas 2021: क्रिसमस कब और क्यों मनाया जाता है

Merry Christmas 2021: हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाया जाता है। इस दिन बड़ा दिन भी मनाया जाता है। इसके अगले दिन बॉक्सिंग डे मनाया जाता है। आप सुनकर चौक गए होंगे कि बॉक्सिंग डे क्या होता है? तो आपको बता दें कि क्रिसमस डे (Christmas Day) के अगले दिन बॉक्सिंग डे मनाने की प्रथा है। इस मौके पर लोग एक दूसरे को गिफ्ट देते हैं। दुनियाभर में सभी धर्मों और सभी समाज के लोग एक साथ क्रिसमस (Christmas) मनाते हैं और एक दूसरे को फोन कर या संदेश भेजकर विश करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सभी त्योहारों में अंग्रेजी का शब्द ‘हैप्पी’ का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन क्रिसमस (Christmas) में लोग हैप्पी की ‘मैरी’ शब्द का इस्तेमाल करते हैं ? आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-
क्रिसमस कब और क्यों मनाया जाता है

जैसा कि हम सबको पता है कि 25 दिसंबर को ईसाई धर्म के ईश्वर यीशु का जन्म हुआ है। इसके लिए दुनियाभर में ईसाई धर्म के अनुयायी प्रभु यीशु का जन्मदिन 25 दिसंबर को मनाते हैं। वर्तमान समय में सभी धर्मों के लोग क्रिसमस (Christmas) मनाते हैं। इस दिन चर्च को सजाया जाता है और प्रार्थना आयोजित की जाती है। लोग एक दूसरे को गिफ्ट और मिठाईयां देकर क्रिसमस (Christmas) की शुभकामना देते हैं।
मैरी क्रिसमस क्यों बोला जाता है

इतिहासकारों की मानें तो पूर्व में लोग हैप्पी क्रिसमस (Happy Christmas) ही बोलते थे। आज भी कई लोग मैरी की जगह हैप्पी क्रिसमस (Happy Christmas) बोलते हैं। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ भी हैप्पी क्रिसमस बोलना पसंद करती हैं। साथ ही कई बड़ी हस्तियां भी हैप्पी क्रिसमस (Happy Christmas) ही बोलते हैं। अगर आप भी किसी को हैप्पी क्रिसमस बोल देते हैं, तो इसमें कोई गलती नहीं है। बात करें कि कब से हैप्पी की जगह मैरी ने लिया, तो बता दें कि मशहूर साहित्यकार चार्ल्स डिंकन ने अपनी किताब ‘अ क्रिसमस कैरोल’ में पहली बार मैरी क्रिसमस शब्द का इस्तेमाल किया था। तब से लोग हैप्पी की जगह मैरी क्रिसमस (Merry Christmas) बोलने लगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1