Coronavirus patient worldwide

दुनियाभर में एक हफ्ते में मिले 30 लाख कोविड के नए मरीज, इंडोनेशिया बना हॉट स्‍पॉट

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि पिछले एक सप्ताह में दुनिया में तीस लाख Corona संक्रमण के नए मरीज मिले हैं। मरीजों की संख्या में करीब 10% की वृद्धि दर्ज की गई है। इसके साथ ही मौत के आंकड़े भी 3% बढ़े हैं। वहीं रिपोर्ट के मुताबिक यह देश एशिया का सबसे बड़ा Corona का हॉटस्पाट बन रहा है। यहां एक दिन में 54 हजार से ज्यादा नए मामले आए। यह देश वर्तमान में हर रोज आने वाले मामलों में भारत से भी आगे निकल गया है।00

मरीजों के बढ़ने की वजह डेल्‍टा

WHO ने अपनी साप्ताहिक रिपोर्ट में कहा है कि नए मामले सबसे ज्यादा ब्राजील, भारत, इंडोनेशिया और ब्रिटेन में बढ़े हैं। मरीजों के बढ़ने का कारण Delta Variant है। यह वैरिएंट अब तक 111 देशों में फैल चुका है। प्रेट्र के अनुसार संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी ने आशंका जताई है कि Delta Variant के पूरी दुनिया में प्रभावी होने की आशंका है। चेतावनी दी गई है कि डेल्टा वैरिएंट का प्रभाव उन लोगों पर सबसे ज्यादा होगा, जिनके द्वारा वैक्सीन नहीं लगवाई गई है।
एक नजर इन देशों पर

ब्रिटेन : रिपोर्ट के अनुसार यहां पिछले 24 घंटे में 36 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। एक 90 वर्षीय महिला अल्फा और बीटा दोनों ही वैरिएंट से संक्रमित हो गई। बाद में उसकी मौत हो गई।

आस्ट्रेलिया : रायटर के अनुसार सिडनी में मरीज बढ़ने के बाद 14 दिनों का Lockdown बढ़ा दिया गया है। अब यह 30 जुलाई तक प्रभावित रहेगा।
इंडोनेशिया : एपी के अनुसार यह देश एशिया का सबसे बड़ा Corona का हॉटस्पाट बन रहा है। यहां एक दिन में 54 हजार से ज्यादा नए मामले आए। यह देश वर्तमान में हर रोज आने वाले मामलों में भारत से भी आगे निकल गया है।

रूस : रायटर के मुताबिक Corona संक्रमण की शुरुआत से लेकर अब तक यहां एक दिन में पहली बार सबसे ज्यादा 786 लोगों की मौत हुई है।
सिंगापुर : रायटर के अनुसार 3 हजार यात्रियों को ले जाने वाले क्रूज पर एक यात्री संक्रमित मिला है। इसके बाद सभी यात्रियों को केबिन में ही क्वारंटाइन कर दिया। क्रूज सिंगापुर वापस लौट आया।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1