Kaun Banega Crorepati Season 13

शुरू होने जा रहा है कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13, जानिए क्या होगा शो की टाइमिंग

महानायक Amitabh Bachchan का सुपरहिट गेम शो Kaun Banega Crorepati Season 13 की जल्द ही शुरूआत होने वाली है। शो में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया मई महीने में शुरू हुई थी। आपको बता दें जल्द ही इस बहुचर्चित गेम शो के लिए बिग बी शूटिंग करना शुरू करने वाले हैं।

खबरों की मानें तो Kaun Banega Crorepati Season 13 के शुरू होने के बाद शो इश्क पर जोर नहीं (Ishq Par Zor Nahi) ऑफ एयर होने जा रहा है. ये स्लॉट कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 13 को मिलेगा। यानी KBC को 9 बजकर 30 मिनट पर प्रसारित किया जाएगा। 4 महीने पहले यानी मार्च में इश्क पर जोर नहीं को ऑन एयर किया गया था और अगस्त में यानी महज 5 महीनें में इस शो को ऑफ एयर किया जा रहा है। गिरती TRP के कारण शौर्य और अनोखी की कहानी क्यों उत्थे दिल छोड़ आए जैसे शो के भी ऑफ एयर होने की खबर है।

अमिताभ बच्चन का ये शो सदाबहार शो है। हर साल इसे लाखों लोगों का प्यार मिलता है और देश के कोने-कोने से लोग इसमें हिस्सा लेने के लिए आते हैं। इस बार भी कौन बनेगा करोड़पति का प्रसारण सोनी टीवी पर होगा. हर साल इसका इंतजार लाखों दर्शक करते हैं और अपनी किस्मत को बदलने का मौका आजमाते हैं। पिछले साल भी CORONA काल में केबीसी की शूटिंग पूरी सावधानी के साथ की गई थी।

केबीसी का हर सीजन लोगों के लिए आशा की किरण लाता है। ना जाने कितने लोगो को इस शो ने लखपति और करोड़पति बनाया है। Amitabh Bachchan का इस शो को होस्ट करना इसे और भी लोकप्रिय बनाता है।

सोनी टीवी पर होगा केबीसी 13 का प्रसारण

अमिताभ बच्चन का ये शो सदाबहार शो है. हर साल इसे लाखों लोगों का प्यार मिलता है और देश के कोने-कोने से लोग इसमें हिस्सा लेने के लिए आते हैं। इस बार भी Kaun Banega Crorepati का प्रसारण सोनी टीवी पर होगा। खबरों की मानें तो अगस्त महीने में केबीसी 13 का प्रसारण शुरू हो जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1