Last Surya Grahan of 2020

आज साल का आखिरी सूर्यग्रहण, जानिए किन राशियों पर होगा सबसे ज्यादा असर…

साल 2020 का आखिरी सूर्य ग्रहण आज लगने जा रहा है। ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि इस Surya Grahan से कई राशियों के लोग प्रभावित होंगे। ये ग्रहण शाम 07 बजकर 03 मिनट से रात 12 बजकर 23 मिनट तक लगेगा। ग्रहण की कुल अवधि लगभग 5 घंटे रहेगी। इससे पहले 21 जून को Surya Grahan लगा था। इसका प्रभाव मनुष्यों पर पड़ता है। इसलिए कुछ सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक प्रारंभ हो जाता है। हालांकि, भारत में ये ग्रहण नजर नहीं आएगा। इसलिए सूतक नहीं लगेगा। इसके बाद भी सूतक के नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। ग्रहण काल में कुछ राशि वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। तो आइए जानते हैं इस ग्रहण का किन राशियों पर सबसे ज्यादा असर हो सकता है।


मेष- स्वास्थ्य और दुर्घटनाओं का विशेष ध्यान रखने की आवश्यक्ता है। पारिवारिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। अनावश्यक खर्चों में इजाफा हो सकता है। ग्रहण काल के लिए दौरान निवेश और कर्ज के लेन-देन से बचें। आपके विरोधी इस दौरान प्रबल होंगे और आप बेवजह की चिंताओं से परेशान रहेंगे।


वृष– वैवाहिक जीवन सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है। धन-कारोबार में समस्या हो सकती है। वाणी और स्वभाव पर नियंत्रण रखने की आवश्यक्ता है। राशि के लोगों के सप्तम भाव में आकार ले रहे इस Surya Grahan के कारण आपको अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना पड़ेगा। आपको और लाइफ पार्टनर को स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा आर्थिक चुनौतियां भी आ सकती हैं।


मिथुन- मिथुन राशि वालों के लिए यह ग्रहण शुभ हो सकता है। आपके करियर में सफलता के योग हैं। शत्रु और विरोधी परास्त होंगे। रुके हुए काम पूरे होंगे। हालांकि थोड़े खर्चे भी बढ़ेंगे और गुप्त चिंताएं आपको परेशानी दे सकती हैं। अपने विरोधियों से सावधान रहें और मन की बातें मन में ही रखें। किसी अन्य व्यक्ति से साझा ना करें।


कर्क- संतान पक्ष का विशेष ध्यान रखें। पेट और लिवर की समस्या हो सकती है। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचाव करें। आपकी राशि से पंचम भाव की राशि में सूर्य ग्रहण का घटित होना आपके खर्चों को बढ़ाने वाला साबित होगा। इस दौरान आपकी आमदनी में भी कुछ गिरावट आ सकती है जिससे आर्थिक तौर पर कुछ कमजोरी रहेगी।


सिंह- संपत्ति के मामलों में समस्या हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान बनाए रखें। माता-पिता के स्वास्थ्य में समस्या हो सकती है। आपकी राशि से चौथे भाव की राशि में यह ग्रहण घटित होने के कारण कार्यों में सफलता मिलेगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और अच्छा आर्थिक लाभ भी प्राप्त होगा।

कन्या- करियर में सफलता मिलने के योग बन रहे है। रुके हुए काम पूरे होंगे। रोजगार के प्रयास सफल होंगे। आपकी राशि से तीसरे भाव की राशि वृश्चिक में Surya Grahan के घटित होने के कारण आपको परेशानी नहीं होगी। यह ग्रहण आपको आर्थिक तौर पर लाभ देने वाला साबित होगा। आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। साहस और पराक्रम में भी वृद्धि होगी।

तुला- आंख, कान, नाक और गले का ध्यान रखें। पारिवारिक समस्या हो सकती है। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। तुला राशि के दूसरे भाव की राशि वृश्चिक में ये ग्रहण लगने वाला है। इस ग्रहण का आप पर अच्छा खासा प्रभाव देखने को मिलेगा। आपको कुछ आर्थिक चुनौतियों का सामना कर सकता है और धन हानि के योग बन सकते हैं. धन का निवेश करने से आपको बचना होगा।


वृश्चिक- स्वास्थ्य और दुर्घटनाओं का विशेष ध्यान रखें। करियर में समस्या आ सकती है। विवाह तय होकर टूट सकता है। वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह ग्रहण महत्वपूर्ण रहेगा, क्योंकि यह आपकी ही राशि में घटित होगा। यही वजह है कि इसका सर्वाधिक प्रभाव आप पर ही होगा। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा, क्योंकि आपके रोग ग्रस्त होने या किसी प्रकार की चोट लगने या दुर्घटना होने की संभावना बन सकती है।


धनु- यात्राओं में सावधानी रखें। धन के नुकसान से बचाव करें। स्थान परिवर्तन के लिए तैयार रहें। आपकी राशि से द्वादश भाव की राशि में पड़ रहे इस सूर्य ग्रहण के कारण आपको आर्थिक तौर पर कमजोरी का सामना करना पड़ेगा। आप के खर्च में वृद्धि होगी और धन हानि के योग बन सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा क्योंकि यह ग्रहण आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है।

मकर- करियर में बड़ी सफलता मिलेगी। शत्रु और विरोधी परास्त होंगे। रुके हुए काम पूरे होंगे। आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में स्थित राशि में Surya Grahan होने से आपको इस ग्रहण का मध्यम फल प्राप्त हो सकता है। इसके परिणाम स्वरूप आर्थिक लाभ के प्रबल योग बनेंगे और आपकी प्रगति होगी। आपकी किसी पुरानी इच्छा की पूर्ति हो सकती है।

कुंभ- करियर में लापरवाही न करें। मानसिक उलझन रह सकती है। वाणी और स्वभाव पर नियंत्रण रखें, आपकी राशि से दशम भाव की राशि में Surya Grahan के आकार लेने से आपको अपने कार्यों में सफलता मिलने के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आप का दबदबा बढ़ेगा, लेकिन किसी भी प्रकार की शारीरिक समस्या आपको परेशान कर सकती है और बेवजह का डर आपको लगा रहेगा।


मीन- पेट और मूत्र विकार से बचाव करें। लम्बी दूरी की यात्राओं में सावधानी रखें। करियर के बदलाव में सावधानी रखें। आपकी राशि से नवम भाव की वृश्चिक राशि में बनने वाले Surya Grahan से मान सम्मान में कमी आ सकती है। आपकी मानसिक चिंताओं में वृद्धि होगी और आपको संतान से जुड़ी समस्याएं भी परेशान कर सकती हैं। आपकी संतान को स्वास्थ्य समस्याएं घेर सकती हैं।

ये सावधानियां जरूरी
Surya Grahan से 12 घंटे पहले सूतक शुरू हो जाता है। इसका हमारे जीवन पर प्रभाव पड़ता है। यही कारण है कि इस समय शोर मचाना, खाना-पीना और कोई भी अन्य शुभ कार्य करने की मनाही होती है। खाने के समान में तुलसी पत्ता डाल दें। इससे ग्रहण के प्रभाव से चीजें खारब नहीं होंगी।


सूतक लगने के साथ ही खाद्य सामग्रियां दूषित हो जाती हैं। इसके चलते खाना पीना मना होता है। इस सोना भी मना होता है। हालांकि, बच्चों, वृद्धों और बीमार लोगों पर यह नियम लागू नहीं होता।

सूतक के दौरान तुलसी के पत्ते को तोड़ना और छूना मना होता है। इस दौरान देवी-देवताओं की मूर्तियों को भी स्पर्श करना मना होता है। इस दौरान ब्रह्मचर्य का पालन करें।

ग्रहण के पहले और बाद गर्भवती महिलाओं को स्नान करना चाहिए। इसके नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए जीभ पर तुलसी का पत्ता रखना चाहिए। हनुमान चालीसा और दुर्गा स्तुति का पाठ भी लाभकारी माना जाता है।


ग्रहण के दौरान देवी-देवताओं की मूर्ति छूने की मनाही होती है, लेकिन इस दौरान मंत्रों का जाप करना काफी फलदायी होता है। ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान और दान करें। घर में गंगाजल का छिड़काव करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1