रेप के मामलों में UP किस स्थान पर? देखें- NCRB की लिस्ट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार बनने के कुछ दिन बाद कानून व्यवस्था को लेकर बड़ा दावा किया था। उन्होंने कहा था कि यूपी की कानून व्यवस्था देश में सबसे बेहतर है।

इतना ही नहीं उन्होंने यहां तक कहा था कि ऐसी कानून व्यवस्था पिछले 15 सालों में यूपी में नहीं रही है। हालांकि उनके दावों पर अब सवाल उठ सकता है क्योंकि केंद्र सरकार की एजेंसी नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़े किसी और तरफ इशारा कर रहे हैं।

दरअसल नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो ने बुधवार को जो आंकड़ा पेश किया है वो यूपी सरकार के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है। दअरसल नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की माने तो रेप के मामलों में राजस्थान टॉप पर है जबकि दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश है।

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो ने 2020 के आंकड़े को मीडिया में साझा किया है। इसमे बताया गया है कि सबसे ज्यादा रेप केस के मामलों में राजस्थान नम्बर एक पर है। उनके मुताबिक राजस्थान में 5 हजार 310 केस दर्ज हुए जबकि उत्तर प्रदेश दूसरे नम्बर पर है। यूपी में जहां 2 हजार 796 मामले सामने आये हैं।

NCRB की माने तो साल 2020 में पूरे देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 3,71,503 केस दर्ज किए गए। हालांकि अच्छी बात यह है कि ये आंकड़ा 2019 के तुलना में कम जरूर है।

2019 में 4,05,326 केस दर्ज किए गए थे। वहीं, 2020 में देशभर में दुष्कर्म के 28 हजार 46 केस दर्ज किए गए। ऐसे में देखा जाये तो प्रत्येक दिन औसतन दुष्कर्म के 77 मामले सामने आये हैं।

राजस्थान पिछले साल भी रेप के मामले में शीर्ष पर रहा है। राजस्थान में 2019 में भी यहां सबसे ज्यादा 5 हजार 997 केस दर्ज हुए थे। जबकि उत्तर प्रदेश दूसरे नंबर और इसके बाद नम्बर आता है मध्य प्रदेश का।

एनसीआरबी ने यह भी बताया है कि साल 2020 में देशभर में 3 हजार 741 केस रेप की कोशिश के दर्ज किए गए। इनमें से 295 मामलों में पीड़िताओं की उम्र 18 साल से कम बतायी जा रही है।

टॉप 5 राज्य, जहां सबसे ज्यादा rape के मामले दर्ज हुए
राजस्थान 5,310
उत्तर प्रदेश 2,769
मध्य प्रदेश 2,339
महाराष्ट्र 2,061
असम 1,657
पूरे देश में 2020 में बलात्कार के हर दिन औसतन करीब 77 मामले दर्ज किए गए, पिछले साल रेप के कुल 28 हजार 46 मामले दर्ज किए गए
देश में ऐसे सबसे ज्यादा मामले राजस्थान में और दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश में दर्ज किए गए ( आंकड़े 2020 के)(सोर्सः NCRB)

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1