Monsoon Climate Change

दिल्ली, यूपी-बिहार में कब होगी मॉनसून की एंट्री? आ गई तारीख, लोगों को मिलेगी भीषण गर्मी से राहत

देशभर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है और आज भी कई जगहों पर हीटवेव का अलर्ट जारी है। नौतपा शुरू होने के साथ ही गर्मी और ज्यादा बढ़ रही है। हालांकि, इस बीच एक राहत भरी खबर सामने आई है। भारत में भीषण गर्मी के बीच आज मॉनसून दस्तक देने जा रहा है। मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी मुताबिक, दक्षिण पश्चिमी मॉनसून आज केरल के तटों तक पहुंच जाएगा जबकि इसके आने की सामान्य तारीख 1 जून होती है।

मौसम विभाग ने मॉनसून के 27 से 30 जून तक दिल्ली-NCR में पहुंचने की संभावना जतायी है। वहीं, उत्तर प्रदेश में 15 से 25 जून के बीच और बिहार में 12 से 15 जून के बीच मॉनसून की एंट्री होने की संभावना है। बता दें कि इसके साथ ही मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी में 27 मई को और राजस्थान में 28 और 29 मई को गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जतायी है।

देश के कई हिस्सों में मंगलवार को हीटवेव का अलर्ट जारी है। IMD ने पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। तो वहीं, दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी है। IMD के मुताबिक, कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार जाएगा जिसे देखते हुए लोगों को बेवजह घरों से बाहर ना निकलने की चेतावनी जारी की गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1