राजा भैया ने मुस्लिमों और संविधान को लेकर ऐसा क्या बोल दिया, जिससे छिड़ सकता है बड़ा विवाद

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से बहुत बड़ी और सियासत को गरमाने वाली खबर आ रही है। कुंडा सीट से विधायक और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के एक बयान ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में नया भूचाल ला दिया है। राजा भैया ने एक सभा में धर्म परिवर्तन और संविधान को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिससे राजनीतिक विवाद बढ़ सकता है। राजा भैया ने कहा है कि जो कायर थे वो मुसलमान बन गए, उन्होंने धर्म परिवर्तन करवा लिया। जो डटे रहे, जो वीर रहे हम सब उनकी संतान हैं।

क्या है पूरा मामला?
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले का कुंडा इलाका एक बार फिर सुर्खियों में है, और वजह है कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया का यह ताजा बयान। राजा भैया ने एक जनसभा के मंच से सीधे धर्म परिवर्तन के इतिहास पर हमला बोला है। ​कुंडा इलाके में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राजा भैया ने धर्म परिवर्तन और देश के संविधान को लेकर एक बेहद विवादित और बड़ा बयान दिया है। राजा भैया ने दो टूक कहा है कि आज जितने भी मुस्लिम आज दिखाई दे रहे हैं यह सभी पूर्व में हिंदू थे। राजा भैया यहीं नहीं रुके, उन्होंने दबाव और प्रलोभन में धर्म बदलने वालों को कायर और लालची तक कह डाला है। वहीं उन्होंने सनातन और संविधान को लेकर भी एक बड़ा दावा किया है। राजा भैया के इस बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर सियासी घमासान छिड़ गया है।​

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में राजा भैया साफ तौर पर कहते सुने जा रहे हैं कि “आज जितने भी मुस्लिम आज दिखाई दे रहे हैं यह सभी पूर्व में हिंदू थे। उन्होंने आगे कहा कि जो आस्था विहीन, लोभी, निष्ठाहीन, लालची और कायर थे उन्होंने दबाव और प्रलोभन में आकर धर्म परिवर्तन किया। इन्होंने हिंदू धर्म को छोड़कर मुस्लिम धर्म अपनाया था।”

‘सनातन नहीं रहेगा तो संविधान भी नहीं रहेगा’
इसके साथ ही राजा भैया ने खुद को और वहां मौजूद जनता को उन वीरों का वंशज बताया जिन्होंने धर्म नहीं बदला। उन्होंने कहा कि जो धार्मिक, वीर, बलिदानी थे हम सब हिंदू उन्हीं की संताने हैं। इतिहास के बाद राजा भैया ने देश के संविधान पर भी बड़ी बात कह दी। उन्होंने मंच से जनता को सचेत करते हुए कहा कि सनातन नहीं रहेगा तो संविधान भी नहीं रहेगा।

बयान से सियासत गरमाई
​अब राजा भैया का यह बयान सामने आने के बाद प्रतापगढ़ से लकर लखनऊ तक की सियासत गरमा गई है। एक तरफ जहां उनके समर्थक इस बयान को राष्ट्रवाद और सनातन से जोड़कर देख रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ विपक्षी खेमों में इस पर तीखी प्रतिक्रिया आना तय माना जा रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1