कोलकाता: सबसे सस्ती मेट्रो सेवा का उद्घाटन आज, 5 रुपये है किराया

कोलकाता में देश की सबसे सस्ती मेट्रो ट्रेन का आज उद्घाटन किया जाएगा, लेकिन कोलकातावासी 14 फरवरी  से  मेट्रो रेल सेवा का लाभ उठा सकेंगे। इससे कोलकाता में एक छोर से दूसरे छोर तक आने-जाने में सुविधा होगी। आपको बता दें ये ईस्ट-वेस्ट मेट्रो ट्रेन सेवा कोलकाता में दूसरी मेट्रो ट्रेन सेवा होगी, इसते तहत पहले फेस का निर्माण कार्य भी पूरा कर लिया गया है। जिसके बाद इसे जनता के लिए चालू किया जा रहा है। कोलकाता मेट्रो रेल सेवा अबतक की देश की सबसे सस्ती मेट्रो सेवा होगी, इतना ही नहीं दावा तो ये भी किया जा रहा है कि ये भारत की नहीं बल्की पूरी दुनिया की सबसे सस्ती मेट्रो सेवा है। आपको बता दे एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक का किराया मात्र 5 रुपये रखा गया है इसके साथ ही इसमें प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर और डिटेक्शन सिस्टम जैसी आधुनिक सुविधाएं भी दी गई है।

इस मेट्रो सेवा की खास बात ये है कि मेट्रो ट्रेन 15 किलोमीटर का सफर नदी के पानी के नीचे बनी सुरंग में तय करेगी। अभी फिलहाल केवल 6 किलोमीटर लंबी लाइन की ही शुरूआत की जा रही है। सूत्रों की माने तो दूसरे फेज का काम खत्म होने के बाद कोलकाता मेट्रो सॉल्ट सेक्टर 5 से हावड़ा मैदान के बीच 15 किलोमीटर तक होगी कोलकाता में पहली मेट्रो रेल सेवा सन 1984 में शुरू हुई थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1