WHO ने अंतरराष्ट्रीय आपातकाल किया घोषित,

कोरोना वायरस अब महामारी का रूप ले चुका है। मौत का आंकड़ा हर दिन बढ़ता ही जा रहा है। चीन समेत दुनिया के 28 देश इसकी चपेट में हे। केवल चीन में ही इस जानलेवा वायरस ने हजारों की जान ले ली हैं। इसी बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO ने कोरोना वायरस को अंतरराष्ट्रीय जन-स्वास्थ्य आपातकाल घोषित कर दिया है। इसके साथ ही खबर है कि अब जापान के योकोहामा तट पर खड़े डायमंड प्रिंसेज क्रूज में 2 भारतीय भी इस वायरस की चपेट में आ गए हैं। आपको बता दें क्रूज पर कुल 3711 यात्री सवार हैं जिनमें 132 चालक दल समेत 6 यात्री भारतीय हैं। डायमंड प्रिंसेज क्रूज के भारतीय क्रू मेंबर्स ने एक वीडियो जारी कर पीएम मोदी से मदद की गुहार लगाई है।

आपको बता दें दोनो संक्रमित भारतीय नागरिको में से एक तमिलनाडु के मदुरै के रहने वाला है। साथ ही दूसरे यात्री का नाम विनय कुमार है। इन दोनो को ही एहतियातन बाकी सभी यात्रियों से अलग रखा गया है। इस मामले पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ईपीएस और डीएमके प्रमुख एम के स्टालिन साथ ही सुपरस्टार रजनीकांत, कमल हासन, विजय और अजीत कुमार से भी मदद की अपील की है। इस विषय पर भारतीय दूतावास लगातार जापान प्रशासन के साथ संपर्क में है, औऱ जल्द ही क्रूज पर मौजूद भारतीयों सुरक्षित निकालने पर कदम उठाया जाएगा।   

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1