CM Mamata Banerjee

पश्चिम बंगाल में 31 अगस्त तक बढ़ा लॉकडाउन

कोलकाता- बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच पश्चिम बंगाल में Lockdown को 31 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। संक्रमण से बचने के लिए पश्चिम बंगाल में Lockdown हफ्ते में दो दिन रहता है। पश्चिम बंगाल में सप्ताह के गुरुवार और शनिवार वाले दिन Lockdown रहता है। बकरीद को लेकर 1 अगस्त को राज्य में Lockdown नहीं लगाया जाएगा। बकरीद शनिवार को पड़ रही है और इसके चलते Lockdown में सरकार की ओर से ढील दी गई है। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दी है।


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पश्चिम बंगाल में Corona संक्रमण के अभी 19502 एक्टिव मामले हैं। 39917 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं, राज्य में अब तक Corona संक्रमण से 1411 लोगों की जान जा चुकी है।

देश के कई राज्यों में लागू है लॉकडाउन

देश में बढ़ते Corona संक्रमण को लेकर देश के अधिकतर राज्यों में एक बार फिर Lockdown की वापसी हो गई है। पश्चिम बंगाल की तरह उत्तर प्रदेश में हफ्ते में दो दिन Lockdown लगाया गया है। उत्तर प्रदेश में सरकार की ओर से शनिवार और रविवार Lockdown लगाया गया है, जबकि पश्चिम बंगाल में गुरुवार और शनिवार को Lockdown रहता है। वहीं, बढ़ते संक्रमण को लेकर सिक्किम में संपूर्ण Lockdown लागू किया गया है।
देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले

भारत में Coronavirus के 14 लाख 83 हजार से अधिक मामले सामने आ गए हैं। संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 33 हजार से ज्यादा हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में 47 हजार 704 मामले सामने आ गए हैं। इस दौरान 654 लोगों की मौत हो गई है और कुल 35 हजार 175 मरीज ठीक हुए। बता दें कि लगातार 6 दिन 45 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1