bollywood

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कुमकुम का 86 साल की उम्र में निधन

नई दिल्ली- फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर आ रही है। मदर इंडिया, कोहिनूर, एक सपेरा जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं दिग्गज अभिनेत्री Kumkum का निधन हो गया है। एक्ट्रेस की उम्र 86 थी। एक्ट्रेस के निधन की जानकारी जॉनी वॉकर के बेटे नासिर ख़ान ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी है। हालांकि एक्ट्रेस का निधन कैसे हुआ इस बारे में न ही नासिर ने कुछ लिखा है और न ही अभी तक कोई जानकारी सामने आई है।

नासिर ने जॉनी वॉकर और Kumkum की फोटो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की जिसके साथ लिखा, ‘बीते जमाने की फिल्म एक्ट्रेस Kumkum आंटी का निधन हो गया, वो 86 साल की थीं। उन्होंने बहुत सारी फिल्मों में काम किया उनपर कई गाने फिल्माए गए, उन्होंने कई गानों में डांस किया। उन्होंने पापा जॉनी वॉकर के अपोजिट भी कई फिल्में कीं।


नावेद जाफरी ने जताया शोक: एक्टर और डांसर नावेद जाफरी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘हमने एक और दिग्गज खो दिया। मैं उन्हें तब से जानता था जब मैं बहुत छोटा था। वो परिवार जैसी थीं। कमाल की आर्टिस्ट और शानदार इंसान। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे Kumkum आंटी’। अपने ट्वीट में नावेद ने एक दुआ भी लिखी।


कुमकुम ने 1954 में बतौर डांसर बॉलीवुड में कदम रखा था। Kumkum फिल्म ‘आर पार’ के गाने ‘कभी आर कभी प्यार लगा तीरे नजर’ में नज़र आई थीं। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया जैसे मदर इंडिया, कोहिनूर, उजाला, नया दौर, सपेरा, लुटेरा, राजा और रंक, गीत, ललकार। इनके अलावा Kumkum भोजपुरी फिल्म Ganga Maiyya Tohe Piyari Chadhaibo में भी कम कर चुकी हैं, फिल्म 1963 में रिलीज़ हुई थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published.

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1