West Bengal Violence: BJP कार्यकर्ता को कमरे में कैद कर पीटा, TMC कार्यकर्ताओं पर आरोप

पश्चिम बंगाल चुनाव के चलते सभी राजनीतिक दल प्रचार में जुटे हुए हैं, जहां मुख्य मुकाबला भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच माना जा रहा है। इसी बीच आसनसोल के बूदा अघोरी पाड़ा इलाके सेम हिंसा की खबर सामने आई है। आरोप है कि चुनाव प्रचार के दौरान तृणमूल कार्यकर्ताओं ने एक भाजपा कार्यकर्ता को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा।

माइक के जरिए कर रहे थे चुनाव प्रचार
भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं जयंती राय ने आरोप लगाया कि उनके पति इलाके में माइकिंग के जरिए चुनाव प्रचार कर रहे थे और पार्टी का झंडा लगा रहे थे। इसी दौरान तृणमूल से जुड़ कुछ लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें झंडा लगाने से रोक दिया। आरोप है कि उन्होंने भाजपा के समर्थन में प्रचार न करने की धमकी भी दी।

लात-घुसों से कि पिटाई
खबरों के मुताबिक, इसी दौरान स्थानीय तृणमूल काउंसलर शम्पा दा ने भाजपा कार्यकर्ता को बातचीत के बहाने एक कमरे में बुलाया। आरोप है कि अंदर जाते ही दरवाजा बंद कर दिया गया, उनका मोबाइल फोन छीन लिया गया और लात-घूंसो से उनकी पिटाई की गई।

आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
घटना के बाद भाजपा नेता और आसनसोल उत्तर सीट से उम्मीदवार कृष्णेंदु मुखर्जी ने आसनसोल साउथ थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। फिलहाल तृणमूल कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है ,जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में लगी हुई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार के इन 2 हजार लोगों का धर्म क्या है? विश्व का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड कौन सा है? दंतेवाड़ा एक बार फिर नक्सली हमले से दहल उठा SATISH KAUSHIK PASSES AWAY: हंसाते हंसाते रुला गए सतीश, हृदयगति रुकने से हुआ निधन India beat new Zealand 3-0. भारत ने किया कीवियों का सूपड़ा साफ, बने नम्बर 1